अब Pension के साथ Health Insurance भी! PFRDA की नई स्कीम NPS Health से मिलेगा डबल फायदा

पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए ने सेवानिवृत्ति योजना के साथ स्वास्थ्य देखभाल की पेशकश की पहल एनपीएस स्वास्थ्य के दूसरे पायलट चरण की शुरुआत की है। एक बयान के मुताबिक, पीएफआरडीए ने कहा कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) स्वास्थ्य एक बहु-भागीदार पहल है, जिसे व्यापक वित्तीय एवं स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। बयान के मुताबिक, पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) इसके नियामकीय प्राधिकरण के रूप में कार्य करता है जबकि इस योजना के लिए मेडि असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज मुख्य तकनीकी भागीदार के रूप में डिजिटल बुनियादी ढांचा मुहैया करा रही है। वहीं कैम्स केआरए ग्राहकों के पंजीकरण और केवाईसी (केवाईसी) सुविधा में सहयोग करती है। टाटा पेंशन फंड और एक्सिस पेंशन फंड को इसके लिए नामित पेंशन फंड मैनेजर बनाया गया है। इस बयान में कहा गया है कि आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस एकीकृत टॉप-अप बीमा कवर देती है और मेडि असिस्ट टीपीए दावों का प्रबंधन करती है। पीएफआरडीए ने कहा, यह पहल भारत के सेवानिवृत्ति परिदृश्य में बढ़ रहे स्वास्थ्य देखभाल के अंतर को दूर करती है, जहां 2026 में स्वास्थ्य देखभाल की लागत 11.5 प्रतिशत से 14 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है। यह वृद्धि मुद्रास्फीति से काफी अधिक है और लाखों लोगों की दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा पर दबाव डाल रही है।

PNSPNS
Apr 10, 2026 - 09:44
 0
अब Pension के साथ Health Insurance भी! PFRDA की नई स्कीम NPS Health से मिलेगा डबल फायदा

पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए ने सेवानिवृत्ति योजना के साथ स्वास्थ्य देखभाल की पेशकश की पहल एनपीएस स्वास्थ्य के दूसरे पायलट चरण की शुरुआत की है। एक बयान के मुताबिक, पीएफआरडीए ने कहा कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) स्वास्थ्य एक बहु-भागीदार पहल है, जिसे व्यापक वित्तीय एवं स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।

बयान के मुताबिक, पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) इसके नियामकीय प्राधिकरण के रूप में कार्य करता है जबकि इस योजना के लिए मेडि असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज मुख्य तकनीकी भागीदार के रूप में डिजिटल बुनियादी ढांचा मुहैया करा रही है। वहीं कैम्स केआरए ग्राहकों के पंजीकरण और केवाईसी (केवाईसी) सुविधा में सहयोग करती है। टाटा पेंशन फंड और एक्सिस पेंशन फंड को इसके लिए नामित पेंशन फंड मैनेजर बनाया गया है।

इस बयान में कहा गया है कि आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस एकीकृत टॉप-अप बीमा कवर देती है और मेडि असिस्ट टीपीए दावों का प्रबंधन करती है। पीएफआरडीए ने कहा, यह पहल भारत के सेवानिवृत्ति परिदृश्य में बढ़ रहे स्वास्थ्य देखभाल के अंतर को दूर करती है, जहां 2026 में स्वास्थ्य देखभाल की लागत 11.5 प्रतिशत से 14 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है। यह वृद्धि मुद्रास्फीति से काफी अधिक है और लाखों लोगों की दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा पर दबाव डाल रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow