अफ़ग़ानिस्तान: तालेबान की पाबन्दी के बावजूद अफ़ीम उत्पादन में पाँच गुना वृद्धि
संयुक्त राष्ट्र के एक नए सर्वेक्षण के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान की सख़्त पाबन्दी के बावजूद अफ़ीम का उत्पादन एक साल में पाँच गुना बढ़ गया है. वर्ष 2022 में तालेबान ने नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अफ़ीम की खेती पर प्रतिबन्ध लगाया था, जिसके बाद उत्पादन में भारी गिरावट आई थी. लेकिन अब पहली बार इसमें इतनी तीव्र वृद्धि दर्ज की गई है.
What's Your Reaction?