सूडान: अल फ़शर के एक विस्थापन केन्द्र पर हमले में 17 बच्चों की मौत, यूएन ने जताया क्षोभ
सूडान के नॉर्थ दारफ़ूर प्रान्त के अल फ़शर शहर में एक विस्थापन केन्द्र पर हुए हमले में कम से कम 17 बच्चों के मारे जाने की ख़बर है. देश में संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष मानवीय सहायता समन्वयक ने इस हमले और बच्चों व आम नागरिकों को बार-बार, सोच-समझकर निशाना बनाए जाने की घटनाओं की कठोर शब्दों में निन्दा की है.
What's Your Reaction?