संभल में ईदगाह और मस्जिद पर चला बुलडोजर, 10.5 बीघा सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा
उत्तर प्रदेश के संभल में प्रशासन ने 10.5 बीघा सरकारी और कब्रिस्तान की जमीन से अवैध कब्जा हटाते हुए ईदगाह, मस्जिद, दो मीनारें और दो मकान बुलडोजर से ध्वस्त किए। करीब छह घंटे चली कार्रवाई में भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। प्रशासन ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
What's Your Reaction?