प्रेम संबंध की खौफनाक सजा! मां-बाप ने ही अपनी विवाहित बेटी की हत्या कर डाली, प्रेमी संग महिला को कुएं में फेंका

नाजायज रिश्ता कई बार समाज में अपराध को जन्म देता हैं। शादी में खुश न रहने वाले लोग अकसर दूसरी ओर आकर्षित होने लगते हैं। और यहीं आकर्षण कई बार विकृत भावनाओं में बदल जाता है। एक ऐसे ही नाजायज रिश्ते का दर्दनाक अंत हुआ है। ताजा अपराध की घटना महाराष्ट्र के नांदेड़ ज़िले से हैं। जहां एक विवाहित महिला और उसके कथित प्रेमी को उसके परिजनों ने बेरहमी से पीटा और फिर दोनों को एक कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।इसे भी पढ़ें: चीन में भारत का 'आतंकवाद पर वार' प्लान, SCO घोषणापत्र में इस बार पर ज़ोर यह घटना सोमवार दोपहर की है। पुलिस के अनुसार, महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि उसके कथित प्रेमी की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में महिला के पिता, चाचा और दादा को हिरासत में लिया गया है। दोनों पीड़ितों की उम्र का पता लगाया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उसका कथित प्रेमी नांदेड़ ज़िले के बोरजुन्नी गांव का रहने वाला था और वह सोमवार को महिला से मिलने गोलेगांव स्थित उसके ससुराल पहुंचा था। अधिकारी के अनुसार, दोनों को एक साथ देखकर महिला के ससुरालवालों ने उसके मायके पक्ष के लोगों को बुलाया और उन्हें सौंप दिया। इसके बाद महिला और उसके प्रेमी को बोरजुन्नी ले जाते समय कथित रूप से रास्ते में पीटा गया और दोपहर करीब 2.30 बजे उमरी पुलिस थाना क्षेत्र के काकराला इलाके में एक कुएं में फेंक दिया गया।इसे भी पढ़ें: 50% Tariffs से हिल गई भारतीय अर्थव्यवस्था, China, Vietnam, Turkey और Pakistan को होगा फायदा  पुलिस ने बताया कि वारदात में महिला का पिता, चाचा और दादा कथित रूप से शामिल थे। बाद में महिला का पिता उमरी थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने दोनों की हत्या कर दी है। हालांकि, जांच के दौरान यह सामने आया कि उसके चाचा और दादा भी इस अपराध में शामिल थे। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

PNSPNS
Aug 27, 2025 - 04:31
 0
प्रेम संबंध की खौफनाक सजा! मां-बाप ने ही अपनी विवाहित बेटी की हत्या कर डाली, प्रेमी संग महिला को कुएं में फेंका

नाजायज रिश्ता कई बार समाज में अपराध को जन्म देता हैं। शादी में खुश न रहने वाले लोग अकसर दूसरी ओर आकर्षित होने लगते हैं। और यहीं आकर्षण कई बार विकृत भावनाओं में बदल जाता है। एक ऐसे ही नाजायज रिश्ते का दर्दनाक अंत हुआ है। ताजा अपराध की घटना महाराष्ट्र के नांदेड़ ज़िले से हैं। जहां एक विवाहित महिला और उसके कथित प्रेमी को उसके परिजनों ने बेरहमी से पीटा और फिर दोनों को एक कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: चीन में भारत का 'आतंकवाद पर वार' प्लान, SCO घोषणापत्र में इस बार पर ज़ोर

यह घटना सोमवार दोपहर की है। पुलिस के अनुसार, महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि उसके कथित प्रेमी की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में महिला के पिता, चाचा और दादा को हिरासत में लिया गया है। दोनों पीड़ितों की उम्र का पता लगाया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शादी करीब एक साल पहले हुई थी।

उसका कथित प्रेमी नांदेड़ ज़िले के बोरजुन्नी गांव का रहने वाला था और वह सोमवार को महिला से मिलने गोलेगांव स्थित उसके ससुराल पहुंचा था। अधिकारी के अनुसार, दोनों को एक साथ देखकर महिला के ससुरालवालों ने उसके मायके पक्ष के लोगों को बुलाया और उन्हें सौंप दिया। इसके बाद महिला और उसके प्रेमी को बोरजुन्नी ले जाते समय कथित रूप से रास्ते में पीटा गया और दोपहर करीब 2.30 बजे उमरी पुलिस थाना क्षेत्र के काकराला इलाके में एक कुएं में फेंक दिया गया।

इसे भी पढ़ें: 50% Tariffs से हिल गई भारतीय अर्थव्यवस्था, China, Vietnam, Turkey और Pakistan को होगा फायदा

 

पुलिस ने बताया कि वारदात में महिला का पिता, चाचा और दादा कथित रूप से शामिल थे। बाद में महिला का पिता उमरी थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने दोनों की हत्या कर दी है। हालांकि, जांच के दौरान यह सामने आया कि उसके चाचा और दादा भी इस अपराध में शामिल थे। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow