पूर्वी येरूशलम स्थित यूएन परिसर में, 'अनधिकृत इसराइली प्रवेश' की कठोर निन्दा
फ़लस्तीनी शरणार्थियों की सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (UNRWA) ने पूर्वी येरूशलम स्थित उसके परिसर पर, इसराइली पुलिस द्वारा छापेमारी की कार्रवाई को अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के लिए एक नई चुनौती क़रार दिया है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने इस घटना की कठोर निन्दा करते हुए, यूएन परिसरों व अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का पूर्ण सम्मान किए जाने का आग्रह किया है.
What's Your Reaction?