झारखंड में मुहर्रम की तैयारी के दौरान बिजली का झटका लगने से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार को मुहर्रम जुलूस की तैयारी के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर घोड़थंभा पुलिस चौकी के अंतर्गत चाकोसिंघा इलाके में सुबह करीब 11:30 बजे हुयी। गिरिडीह के उपायुक्त (डीसी) रामनिवास यादव ने बताया कि यह घटना तब हुई जब ताजिया का ऊपरी हिस्सा बिजली के तार के संपर्क में आ गया। उन्होंने कहा, कुछ लोग ताजिया रख रहे थे तभी यह हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायलों को गिरिडीह के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PNSPNS
Jul 7, 2025 - 04:30
 0
झारखंड में मुहर्रम की तैयारी के दौरान बिजली का झटका लगने से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार को मुहर्रम जुलूस की तैयारी के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर घोड़थंभा पुलिस चौकी के अंतर्गत चाकोसिंघा इलाके में सुबह करीब 11:30 बजे हुयी। गिरिडीह के उपायुक्त (डीसी) रामनिवास यादव ने बताया कि यह घटना तब हुई जब ताजिया का ऊपरी हिस्सा बिजली के तार के संपर्क में आ गया।

उन्होंने कहा, कुछ लोग ताजिया रख रहे थे तभी यह हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायलों को गिरिडीह के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow