गोदरेज प्रॉपर्टीज ने हैदराबाद में नई परियोजना में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 683 इकाइयां बेचीं

रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने हैदराबाद में अपनी नई आवासीय परियोजना में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की 683 आवासीय इकाइयां बेचने की सोमवार को दी जानकारी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने हैदराबाद के राजेंद्र नगर स्थित अपनी परियोजना ‘गोदरेज रीगल पैवेलियन’ में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियां बेची हैं। परियोजना इस महीने की शुरुआत में पेश की गई थी। कंपनी ने 12 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले 683 मकान बेचे हैं। इस विशाल परियोजना का कुल विकास योग्य क्षेत्रफल 41.4 लाख वर्ग फुट है। इसकी अनुमानित राजस्व क्षमता 3,600 करोड़ रुपये है। ग्राहकों की प्रतिक्रिया पर गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौरव पांडे ने कहा, ‘‘ यह परिणाम विश्वसनीय, ब्रांड आवासों के प्रति बढ़ती रुचि एवं हैदराबाद की मजबूत विकास क्षमता को दर्शाता है।

PNSPNS
Aug 26, 2025 - 04:31
 0
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने हैदराबाद में नई परियोजना में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 683 इकाइयां बेचीं

रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने हैदराबाद में अपनी नई आवासीय परियोजना में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की 683 आवासीय इकाइयां बेचने की सोमवार को दी जानकारी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने हैदराबाद के राजेंद्र नगर स्थित अपनी परियोजना ‘गोदरेज रीगल पैवेलियन’ में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियां बेची हैं। परियोजना इस महीने की शुरुआत में पेश की गई थी। कंपनी ने 12 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले 683 मकान बेचे हैं।

इस विशाल परियोजना का कुल विकास योग्य क्षेत्रफल 41.4 लाख वर्ग फुट है। इसकी अनुमानित राजस्व क्षमता 3,600 करोड़ रुपये है। ग्राहकों की प्रतिक्रिया पर गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौरव पांडे ने कहा, ‘‘ यह परिणाम विश्वसनीय, ब्रांड आवासों के प्रति बढ़ती रुचि एवं हैदराबाद की मजबूत विकास क्षमता को दर्शाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow