क्या होगा अगर आप रोज खाएं अंडा? Expert ने बताए दिमाग से लेकर आंखों तक के लिए इसके Health Benefits

अंडा आपके लिए सबसे बेहतरीन नाश्ता साबित हो सकता है क्योंकि यह प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्वों का खजाना है। अक्सर लोग यह सोचते हैं कि अंडा सिर्फ उन्हीं के लिए है जो जिम जाते हैं या भारी कसरत करते हैं। लेकिन सच तो यह है कि चाहे आप वर्कआउट करें या न करें, आपके शरीर को प्रोटीन की जरूरत हमेशा होती है। अच्छी बात यह है कि आप इसे अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। कैलिफोर्निया के मशहूर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी (एम्स, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से प्रशिक्षित) ने बताया है कि लगातार 14 दिनों तक अंडा खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है।दिमागी ताकत और एकाग्रता में बढ़ोतरीडॉ. सेठी के अनुसार, अंडे में 'कोलीन' नाम का एक खास पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में 'एसिटाइलकोलीन' बनाने में मदद करता है, जो एक महत्वपूर्ण न्यूरोट्रांसमीटर है। यह तत्व हमारी याददाश्त को तेज करने और किसी भी काम में फोकस यानी एकाग्रता बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। इसे भी पढ़ें: Dental Care: क्या Baking Soda से दांत साफ करना है सही, एक्सपर्ट्स ने बताया पूरा सचकोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधारज्यादातर लोग अंडे की जर्दी में मौजूद कोलेस्ट्रॉल को लेकर डरे रहते हैं और इसी वजह से इसे रोज नहीं खाते। हालांकि, डॉ. सेठी का कहना है कि नियमित रूप से अंडे खाने से असल में कोलेस्ट्रॉल की प्रोफाइल बेहतर हो सकती है। कई लोगों में अंडा खाने से 'एचडीएल' यानी शरीर के लिए फायदेमंद 'अच्छे कोलेस्ट्रॉल' की मात्रा बढ़ जाती है।आंखों की रोशनी और सुरक्षा के लिए फायदेमंदरोजाना अंडा खाने से हमारी आंखों को खास सुरक्षा मिलती है। डॉ. सेठी ने समझाया कि अंडे की जर्दी में 'ल्यूटिन' और 'जेक्सैंथिन' जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये तत्व मोबाइल और कंप्यूटर से निकलने वाली हानिकारक नीली रोशनी (ब्लू लाइट) को फिल्टर करते हैं और बढ़ती उम्र में भी आंखों को स्वस्थ बनाए रखते हैं। इसे भी पढ़ें: Healthy समझकर गन्ने का रस पी रहे हैं? इन 5 Health Problems में यह बन सकता है 'जहर'त्वचा और बाल के लिए जरूरीअंडे में सल्फर वाले अमीनो एसिड होते हैं, जो शरीर में 'केराटिन' बनाने में मदद करते हैं। केराटिन एक ऐसा प्रोटीन है जो हमारे बालों, नाखूनों और त्वचा की बनावट के लिए सबसे अहम है। इसे खाने से आपकी स्किन हेल्दी रहती है और बालों की मजबूती बढ़ती है।शाकाहारी लोगों के लिए विकल्पजो लोग अंडा नहीं खाते, उनके लिए डॉ. सेठी ने बेहतरीन प्लांट-बेस्ड विकल्प भी सुझाए हैं। सोया से बनी चीजें जैसे टोफू, टेम्पेह और एडामे प्रोटीन के मामले में अंडे के सबसे करीबी और बढ़िया शाकाहारी विकल्प माने जाते हैं। View this post on Instagram A post shared by Saurabh Sethi MD MPH | Gastroenterologist (@doctor.sethi)

PNSPNS
Mar 26, 2026 - 10:12
 0
क्या होगा अगर आप रोज खाएं अंडा? Expert ने बताए दिमाग से लेकर आंखों तक के लिए इसके Health Benefits
अंडा आपके लिए सबसे बेहतरीन नाश्ता साबित हो सकता है क्योंकि यह प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्वों का खजाना है। अक्सर लोग यह सोचते हैं कि अंडा सिर्फ उन्हीं के लिए है जो जिम जाते हैं या भारी कसरत करते हैं। लेकिन सच तो यह है कि चाहे आप वर्कआउट करें या न करें, आपके शरीर को प्रोटीन की जरूरत हमेशा होती है। अच्छी बात यह है कि आप इसे अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। कैलिफोर्निया के मशहूर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी (एम्स, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से प्रशिक्षित) ने बताया है कि लगातार 14 दिनों तक अंडा खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है।

दिमागी ताकत और एकाग्रता में बढ़ोतरी

डॉ. सेठी के अनुसार, अंडे में 'कोलीन' नाम का एक खास पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में 'एसिटाइलकोलीन' बनाने में मदद करता है, जो एक महत्वपूर्ण न्यूरोट्रांसमीटर है। यह तत्व हमारी याददाश्त को तेज करने और किसी भी काम में फोकस यानी एकाग्रता बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है।
 

इसे भी पढ़ें: Dental Care: क्या Baking Soda से दांत साफ करना है सही, एक्सपर्ट्स ने बताया पूरा सच


कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार

ज्यादातर लोग अंडे की जर्दी में मौजूद कोलेस्ट्रॉल को लेकर डरे रहते हैं और इसी वजह से इसे रोज नहीं खाते। हालांकि, डॉ. सेठी का कहना है कि नियमित रूप से अंडे खाने से असल में कोलेस्ट्रॉल की प्रोफाइल बेहतर हो सकती है। कई लोगों में अंडा खाने से 'एचडीएल' यानी शरीर के लिए फायदेमंद 'अच्छे कोलेस्ट्रॉल' की मात्रा बढ़ जाती है।

आंखों की रोशनी और सुरक्षा के लिए फायदेमंद

रोजाना अंडा खाने से हमारी आंखों को खास सुरक्षा मिलती है। डॉ. सेठी ने समझाया कि अंडे की जर्दी में 'ल्यूटिन' और 'जेक्सैंथिन' जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये तत्व मोबाइल और कंप्यूटर से निकलने वाली हानिकारक नीली रोशनी (ब्लू लाइट) को फिल्टर करते हैं और बढ़ती उम्र में भी आंखों को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Healthy समझकर गन्ने का रस पी रहे हैं? इन 5 Health Problems में यह बन सकता है 'जहर'


त्वचा और बाल के लिए जरूरी

अंडे में सल्फर वाले अमीनो एसिड होते हैं, जो शरीर में 'केराटिन' बनाने में मदद करते हैं। केराटिन एक ऐसा प्रोटीन है जो हमारे बालों, नाखूनों और त्वचा की बनावट के लिए सबसे अहम है। इसे खाने से आपकी स्किन हेल्दी रहती है और बालों की मजबूती बढ़ती है।

शाकाहारी लोगों के लिए विकल्प

जो लोग अंडा नहीं खाते, उनके लिए डॉ. सेठी ने बेहतरीन प्लांट-बेस्ड विकल्प भी सुझाए हैं। सोया से बनी चीजें जैसे टोफू, टेम्पेह और एडामे प्रोटीन के मामले में अंडे के सबसे करीबी और बढ़िया शाकाहारी विकल्प माने जाते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow