एयर इंडिया विमान दुर्घटना में 241 की मौत, यूएन महासचिव ने जताया गहरा शोक
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने भारत के अहमदाबाद शहर से लन्दन जा रहे एयर इंडिया विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है. विमान में चालक दल के सदस्यों समेत 242 यात्री सवार थे, जिसमें से 241 के मारे जाने की पुष्टि की गई है. हादसे के दौरान यह विमान एक मेडिकल कॉलेज परिसर की इमारत से जा टकराया, जिससे वहाँ उपस्थित छात्र व कर्मचारी भी हताहत हुए हैं.
What's Your Reaction?