Women's Hockey Asia cup 2025: एशिया कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे करेंगी कप्तानी

गुरुवार को हॉकी इंडिया ने महिला हॉकी एशिया कप 2025 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की 20 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। ये टूर्नामेंट 5 सितंबर से 14 सितंबर के बीच चीन के हांगझोऊ में होगा। वहीं टीम की कमान सलीमा टेटे के कंधों पर होगा। ये टूर्नामेंट बेहद अहम है क्योंकि जो भी टीम विजेता होगी वह 2026 एफआईएच महिला हॉकी वर्ल्ड कप में सीधी जगह बनाएगी। वहीं महिला एशिया कप 2025 हॉकी में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी और फिर 6 सितंबर को जापान से भिड़ेगी। भारत अपना अंतिम पूल मैच आठ सितंबर को सिंगापुर के खिलाफ खेलेगा। भारत को पूल बी में रखा गया है। सलीमा टेटे पिछले साल कप्तान बनने के बाद से टीम की मजबूत कड़ी रही हैं। मु्ख्य कोच हरेंद्र सिंह ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि टीम में अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन संतुलन है। उन्होंने बताया कि, हमारा लक्ष्य आक्रामक और अनुशासित हॉकी खेलना है। ये टीम एशिया की शीर्ष टीमों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम है। सलीमा ने नेतृत्व में मिडफील्ड को और मजबूती मिलेगी, जिसमें उनके साथ नेहा, लालरेमसियामी, शर्मिला देवी, सुनेलिटा टोप्पो और वैष्णवी विट्ठल फाल्के जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीमगोलकीपर- बंसारी सोलंकी, बिचु देवी खारीबामडिफेंडर- मनीषा चौहान, उदिता, ज्योति, सुमन देवी थोडम, निक्की प्रधानमिडफील्डर- नेहा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, लालरेमसियामी, सुनेलिटा टोप्पो फोरवर्ड- नवनीत कौर, रुतजा दादासो पिसल, ब्यूटी डुंगडुंग, मुमता खान, दीपिका और संगीता कुमारी  Road to the FIH Women's World Cup 2026 ???????????????????????? ????????????????! ????Salima Tete and Co. is ready to take on the Asian might at the Women's Asia Cup Gongshu 2025????: September 5–14????: Hangzhou, China????: https://t.co/6syXfLmcKQ#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumSeHaiHockey pic.twitter.com/NTr62i15dA— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 21, 2025 5 सितंबर - भारत बनाम थाईलैंड - भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे6 सितंबर - जापान बनाम भारत - भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे8 सितंबर - भारत बनाम सिंगापुर- भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे

PNSPNS
Aug 22, 2025 - 04:30
 0
Women's Hockey Asia cup 2025: एशिया कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे करेंगी कप्तानी
गुरुवार को हॉकी इंडिया ने महिला हॉकी एशिया कप 2025 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की 20 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। ये टूर्नामेंट 5 सितंबर से 14 सितंबर के बीच चीन के हांगझोऊ में होगा। वहीं टीम की कमान सलीमा टेटे के कंधों पर होगा। ये टूर्नामेंट बेहद अहम है क्योंकि जो भी टीम विजेता होगी वह 2026 एफआईएच महिला हॉकी वर्ल्ड कप में सीधी जगह बनाएगी। 

वहीं महिला एशिया कप 2025 हॉकी में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी और फिर 6 सितंबर को जापान से भिड़ेगी। भारत अपना अंतिम पूल मैच आठ सितंबर को सिंगापुर के खिलाफ खेलेगा। भारत को पूल बी में रखा गया है। 

सलीमा टेटे पिछले साल कप्तान बनने के बाद से टीम की मजबूत कड़ी रही हैं। मु्ख्य कोच हरेंद्र सिंह ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि टीम में अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन संतुलन है। उन्होंने बताया कि, हमारा लक्ष्य आक्रामक और अनुशासित हॉकी खेलना है। ये टीम एशिया की शीर्ष टीमों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम है। सलीमा ने नेतृत्व में मिडफील्ड को और मजबूती मिलेगी, जिसमें उनके साथ नेहा, लालरेमसियामी, शर्मिला देवी, सुनेलिटा टोप्पो और वैष्णवी विट्ठल फाल्के जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। 

महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम
गोलकीपर- बंसारी सोलंकी, बिचु देवी खारीबाम
डिफेंडर- मनीषा चौहान, उदिता, ज्योति, सुमन देवी थोडम, निक्की प्रधान
मिडफील्डर- नेहा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, लालरेमसियामी, सुनेलिटा टोप्पो 
फोरवर्ड- नवनीत कौर, रुतजा दादासो पिसल, ब्यूटी डुंगडुंग, मुमता खान, दीपिका और संगीता कुमारी
 
5 सितंबर - भारत बनाम थाईलैंड - भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे
6 सितंबर - जापान बनाम भारत - भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे
8 सितंबर - भारत बनाम सिंगापुर- भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow