William Shakespeare Death Anniversary: महान नाटककार और कवि विलियम शेक्सपियर ने आज ही के दिन दुनिया को कहा था अलविदा

एक मशहूर कहावत जिसको आप सभी ने सुना होगा कि हमारी किस्मत के सितारे नहीं, बल्कि हम खुद बनाते हैं। यह कहावत अंग्रेजी के महान विद्वान विलियम शेक्सपियर ने कहा था। उन्होंने अपनी रचनाओं से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया था। आज ही के दिन यानी की 26 अप्रैल को विलियम शेक्सपियर का जन्म हुआ था। विलियम शेक्सपियर एक अंग्रेजी कवि, नाटककार और लेखक थे। शेक्सपियर इतने महान थे, जिसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि लोगों को उनके नाम से नवाजा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर विलियम शेक्सपियर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारइंग्लैंड के स्ट्रैटफोर्ड के आन एवन में 26 अप्रैल 1564 को विलियम शेक्सपियर का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम जॉन शेक्सपियर था, जोकि दस्ताने बनाते थे। वहीं उनकी मां एक घरेलू महिला थीं। वह एक सफल व्यापारी थे और विलियम अपने पेरेंट्स की तीसरी संतान थे। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा स्ट्रैटफोर्ड के किंग्स न्यू स्कूल से पूरी की। 28 नवंबर 1582 को 18 साल की उम्र में विलियम शेक्सपियर की ऐनी हैथवे से शादी की थी।इसे भी पढ़ें: Mark Twain Death Anniversary: अमेरिका के सबसे बड़े लेखक थे मार्क ट्वेन, कभी प्रिंटिंग प्रेस में करते थे कामविलियम शेक्सपियर का करियरसाल 1592 में विलियम शेक्सपियर ने अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने नाटककार और अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी। शेक्सपियर की दो कविताएं 'वीनस एंड एडोनिस' और 'द रैप ऑफ ल्यूक्रेस' हेनरी व्रियोथस्ले को समर्पित की थी। उनकी यह दोनों कविताएं काफी लोकप्रिय हुई थीं। अपने शुरूआती करियर के सात साल बाद तक उन्होंने करीब 15 से ज्यादा नाटक लिखे। साल 1599 में विलियम शेक्सपियर ने अपना एक खुद का थियेटर बनाया था। इस थियेटर नाम ग्लोब रखा था।शेक्सपियर की रचनाएंबता दें कि 1590 से लेकर 1613 तक विलियम शेक्सपियर ने करीब 37 नाटक लिखे थे। उनके ज्यादातर नाटक त्रासदी, हास्य और इतिहास जैसे विषयों पर आधारित हैं। उन्होंने एक फेमस नाटक 'जूलियस सीजर' लिखा, जोकि राजनीति पर आधारित था। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में 154 लघु काव्य, 38 नाटक और 2 कहानी और कई कविताएं लिखीं। शेक्सपियर को दुनिया के सभी देशों में पढ़ा जाता है। मृत्युविलियम शेक्सपियर ने 23 अप्रैल 1616 को अंतिम सांस ली थी।

PNSPNS
Apr 24, 2025 - 03:31
 0
William Shakespeare Death Anniversary: महान नाटककार और कवि विलियम शेक्सपियर ने आज ही के दिन दुनिया को कहा था अलविदा
एक मशहूर कहावत जिसको आप सभी ने सुना होगा कि हमारी किस्मत के सितारे नहीं, बल्कि हम खुद बनाते हैं। यह कहावत अंग्रेजी के महान विद्वान विलियम शेक्सपियर ने कहा था। उन्होंने अपनी रचनाओं से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया था। आज ही के दिन यानी की 26 अप्रैल को विलियम शेक्सपियर का जन्म हुआ था। विलियम शेक्सपियर एक अंग्रेजी कवि, नाटककार और लेखक थे। शेक्सपियर इतने महान थे, जिसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि लोगों को उनके नाम से नवाजा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर विलियम शेक्सपियर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार
इंग्लैंड के स्ट्रैटफोर्ड के आन एवन में 26 अप्रैल 1564 को विलियम शेक्सपियर का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम जॉन शेक्सपियर था, जोकि दस्ताने बनाते थे। वहीं उनकी मां एक घरेलू महिला थीं। वह एक सफल व्यापारी थे और विलियम अपने पेरेंट्स की तीसरी संतान थे। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा स्ट्रैटफोर्ड के किंग्स न्यू स्कूल से पूरी की। 28 नवंबर 1582 को 18 साल की उम्र में विलियम शेक्सपियर की ऐनी हैथवे से शादी की थी।

इसे भी पढ़ें: Mark Twain Death Anniversary: अमेरिका के सबसे बड़े लेखक थे मार्क ट्वेन, कभी प्रिंटिंग प्रेस में करते थे काम

विलियम शेक्सपियर का करियर
साल 1592 में विलियम शेक्सपियर ने अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने नाटककार और अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी। शेक्सपियर की दो कविताएं 'वीनस एंड एडोनिस' और 'द रैप ऑफ ल्यूक्रेस' हेनरी व्रियोथस्ले को समर्पित की थी। उनकी यह दोनों कविताएं काफी लोकप्रिय हुई थीं। अपने शुरूआती करियर के सात साल बाद तक उन्होंने करीब 15 से ज्यादा नाटक लिखे। साल 1599 में विलियम शेक्सपियर ने अपना एक खुद का थियेटर बनाया था। इस थियेटर नाम ग्लोब रखा था।

शेक्सपियर की रचनाएं
बता दें कि 1590 से लेकर 1613 तक विलियम शेक्सपियर ने करीब 37 नाटक लिखे थे। उनके ज्यादातर नाटक त्रासदी, हास्य और इतिहास जैसे विषयों पर आधारित हैं। उन्होंने एक फेमस नाटक 'जूलियस सीजर' लिखा, जोकि राजनीति पर आधारित था। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में 154 लघु काव्य, 38 नाटक और 2 कहानी और कई कविताएं लिखीं। शेक्सपियर को दुनिया के सभी देशों में पढ़ा जाता है। 

मृत्यु
विलियम शेक्सपियर ने 23 अप्रैल 1616 को अंतिम सांस ली थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow