Vastu Tips: घड़ी की गलत दिशा घर में ला सकती है वास्तु दोष, तुरंत करें सुधार

दीवार में टांगी जाने वाली घड़ी हर घर की शोभा को बढ़ाती है। घड़ी सिर्फ समय नहीं बताती है, बल्कि आपकी तरक्की के रास्ते भी खोल सकती हैं। हालांकि कुछ मामलों में घड़ी जीवन में परेशानियों का भी सबब बन सकती है। कई बार घड़ी को टांगने की दिशा पर निर्भर करता है कि आप जीवन में पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़ेंगे या फिर मुश्किलों का सामना करते हुए परिस्थितियों से लड़ेंगे। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनको अपनाकर घड़ी की वजह से होने वाले वास्तु दोष को भी खत्म कर सकते हैं।वहीं ऐसा नहीं करने पर आपको कई तरह की आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए और घर की किस दीवार में घड़ी को नहीं लगाना चाहिए।इसे भी पढ़ें: Aparajita Plant Tips: ईशान कोण में लगाएं अपराजिता, करियर में चमकेगी किस्मत, धन से भर जाएगा घरकिस दिशा में लगाएं घड़ीकभी भी दक्षिण दिशा में घड़ी को नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है और यह ठहराव की भी दिशा है। दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से जीवन में आगे बढ़ने वाले मौके मिलने कम हो सकते हैं। वहीं परिवार के सदस्यों का भी स्वास्थ्य खराब हो सकता है, खासकर घर के मुखिया की।इसके अलावा कभी भी घर के मुख्य द्वार या दरवाजे की ठीक ऊपर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों में तनाव बढ़ सकता है। वहीं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही कभी भी पलंग के ऊपर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए।फेंक देना चाहिए बंद घड़ीअगर आपकी घड़ी बंद हो गई है, तो उसको फौरन ठीक करवा लेना चाहिए। वहीं अगर घड़ी ठीक नहीं हो सकती है या फिर वह लंबे समय से बंद बड़ी है और आप इसको इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो इसको फौरन घर से निकाल देना चाहिए। क्योंकि बंद पड़ी घड़ी नकारात्मक एनर्जी पैदा करती है।बता दें कि घड़ी को ऐसी जगह पर लगाना चाहिए कि उसके सामने आईना न हो। अधिकतर मामलों में अष्टकोणीय या गोल आकार घड़ी लेना ज्यादा बेहतर होता है। उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से धन लाभ और समृद्धि आती है। क्योंकि उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। वहीं ज्ञान और सफलता प्राप्ति के लिए पूर्व दिशा में घड़ी लगानी चाहिए।

PNSPNS
Sep 17, 2025 - 04:30
 0
Vastu Tips: घड़ी की गलत दिशा घर में ला सकती है वास्तु दोष, तुरंत करें सुधार
दीवार में टांगी जाने वाली घड़ी हर घर की शोभा को बढ़ाती है। घड़ी सिर्फ समय नहीं बताती है, बल्कि आपकी तरक्की के रास्ते भी खोल सकती हैं। हालांकि कुछ मामलों में घड़ी जीवन में परेशानियों का भी सबब बन सकती है। कई बार घड़ी को टांगने की दिशा पर निर्भर करता है कि आप जीवन में पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़ेंगे या फिर मुश्किलों का सामना करते हुए परिस्थितियों से लड़ेंगे। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनको अपनाकर घड़ी की वजह से होने वाले वास्तु दोष को भी खत्म कर सकते हैं।

वहीं ऐसा नहीं करने पर आपको कई तरह की आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए और घर की किस दीवार में घड़ी को नहीं लगाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Aparajita Plant Tips: ईशान कोण में लगाएं अपराजिता, करियर में चमकेगी किस्मत, धन से भर जाएगा घर


किस दिशा में लगाएं घड़ी

कभी भी दक्षिण दिशा में घड़ी को नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है और यह ठहराव की भी दिशा है। दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से जीवन में आगे बढ़ने वाले मौके मिलने कम हो सकते हैं। वहीं परिवार के सदस्यों का भी स्वास्थ्य खराब हो सकता है, खासकर घर के मुखिया की।

इसके अलावा कभी भी घर के मुख्य द्वार या दरवाजे की ठीक ऊपर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों में तनाव बढ़ सकता है। वहीं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही कभी भी पलंग के ऊपर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए।

फेंक देना चाहिए बंद घड़ी

अगर आपकी घड़ी बंद हो गई है, तो उसको फौरन ठीक करवा लेना चाहिए। वहीं अगर घड़ी ठीक नहीं हो सकती है या फिर वह लंबे समय से बंद बड़ी है और आप इसको इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो इसको फौरन घर से निकाल देना चाहिए। क्योंकि बंद पड़ी घड़ी नकारात्मक एनर्जी पैदा करती है।

बता दें कि घड़ी को ऐसी जगह पर लगाना चाहिए कि उसके सामने आईना न हो। अधिकतर मामलों में अष्टकोणीय या गोल आकार घड़ी लेना ज्यादा बेहतर होता है। उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से धन लाभ और समृद्धि आती है। क्योंकि उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। वहीं ज्ञान और सफलता प्राप्ति के लिए पूर्व दिशा में घड़ी लगानी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow