US के एकतरफा फैसले पर Australia का सवाल, कहा- Hormuz Strait का रास्ता सबके लिए खुला रहे

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी के लिए खोलने का सोमवार को आह्वान किया और कहा कि अमेरिका ने इसकी नाकेबंदी के लिए ऑस्ट्रेलिया से सहायता का अनुरोध नहीं किया है। पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान युद्धविराम वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों के प्रवेश या निकास को रोकने के लिए तत्काल नाकेबंदी शुरू करेगी। अल्बनीज़ ने सोमवार को ‘नाइन नेटवर्क’ टेलीविजन से कहा, ‘‘हमें कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने यह घोषणा रातोंरात की है और उन्होंने यह एकतरफा तरीके से किया है, हमें इसमें शामिल होने के लिए नहीं कहा गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि बातचीत जारी रहे और फिर से शुरू हो। हम इस संघर्ष का अंत देखना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी के लिए खुला हो। हम अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार नौवहन की स्वतंत्रता चाहते हैं।

PNSPNS
Apr 14, 2026 - 09:35
 0
US के एकतरफा फैसले पर Australia का सवाल, कहा- Hormuz Strait का रास्ता सबके लिए खुला रहे

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी के लिए खोलने का सोमवार को आह्वान किया और कहा कि अमेरिका ने इसकी नाकेबंदी के लिए ऑस्ट्रेलिया से सहायता का अनुरोध नहीं किया है। पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान युद्धविराम वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों के प्रवेश या निकास को रोकने के लिए तत्काल नाकेबंदी शुरू करेगी।

अल्बनीज़ ने सोमवार को ‘नाइन नेटवर्क’ टेलीविजन से कहा, ‘‘हमें कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने यह घोषणा रातोंरात की है और उन्होंने यह एकतरफा तरीके से किया है, हमें इसमें शामिल होने के लिए नहीं कहा गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि बातचीत जारी रहे और फिर से शुरू हो। हम इस संघर्ष का अंत देखना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी के लिए खुला हो। हम अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार नौवहन की स्वतंत्रता चाहते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow