UP Famous Waterfall: इन शानदार Waterfalls पर एंट्री है Free, फैमिली संग बनाएं पिकनिक का Plan

उत्तर प्रदेश अपनी ऐतिहासिक इमारतों, विश्व धरोहरों, धार्मिक स्थलों और दुनिया के सातवें अजूबे के लिए फेमस है। लेकिन यूपी सिर्फ धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के लिए नहीं बल्कि अपनी छुपी हुई प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यूपी में कई खूबसूरत झरने भी मौजूद हैं, जिनको एक्सप्लोर करके आपके मन और शरीर को फिर से तरोताजा कर देगी। ऐसे में अगर आप भी यूपी की खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।बता दें कि उत्तर प्रदेश के यह झरने न सिर्फ प्रकृति की खूबसूरती को निहारने का मौका देते हैं, बल्कि आपको मानसिक सुकून भी पहुंचाएंगे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उत्तर प्रदेश के 5 फेमस और खूबसूरत वॉटरफॉल के बारे में बताने जा रहे हैं।इसे भी पढ़ें: बर्फ से ढकी Yamunotri Valley, हनुमान चट्टी से शुरू करें अपना Winter Adventure Trekराजदारी और देवदारी वॉटरफॉलचंदौली जिले के रॉबर्ट्सगंज के पास दो बेहद खूबसूरत जदारी और देवदारी वॉटरफॉल है। कैमूर की पहाड़ियों के बीच स्थित यह दोनों जुड़वा झरने बेहद मनोरम हैं। यहां पर ऊंचाई से गिरता पानी, शांत वातावरण और हरियाली इस जगह को एक परफेक्ट पिकनिक स्पॉट बनाते हैं। जुलाई से लेकर अक्तूबर तक आप यहां पर आ सकते हैं।काशी रेलवे स्टेशन से राजदारी वॉटरफॉल 65 किमी दूर है। यहां पर सभी के लिए प्रवेश निशुल्क है। आप बस, ट्रेन, कार या टैक्सी के जरिए यहां पर आ सकते हैं। इसके अलावा जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। राजदारी के पास देवदारी वॉटरफॉल है। आप यहां पर सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक घूम सकते हैं। वहीं यहां पर स्टे के लिए रिसॉर्ट भी है, जहां पर पर्यटक रुक सकते हैं। राजदारी की तरह देवदारी वॉटरफॉल में भी एंट्री फ्री है।लखनिया दरी वॉटरफॉलबनारस के करीब 55 किमी दूर विंध्याचल पर्वतमाला में लखनिया वॉटरफॉल है। यहां पर एंट्री के लिए आपको 50 रुपए देने होंगे। यह झरना सुरम्य जंगल के बीच मौजूद है। मानसून में यह झरना बेहद खूबसूरत नजर आता है। आप यहां पर पहुंचकर प्रकृति की आवाजें जैसे पानी की गर्जना, पक्षियों की चहचहाहट और पत्तों की सरसराहट सुन सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।सोनभद्र वॉटरफॉलबनाकरस मंडल में मौजूद सोनभद्र जिला बेहद खूबसूरत है। यहां ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक जगहों के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं। सोनभद्र में रिहंद नदी पर 35-40 फीट ऊंचा सोनभद्र वॉटरफॉल है। मानसून में सोनभद्र की प्राकृतिक सुंदरता देखते रह जाएंगे।तुगलपुर वॉटरफॉलउत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में ललितपुर जिले में बेहद खूबसूरत तुगलपुर झरना है। कम भीड़भाड़ वाला यह वॉटरफॉल ट्रैकिंग और कैंपिंग प्रेमियों के लिए शानदार डेस्टिनेशन है। गर्मियों में यहां की ठंडी फुहारें आपको सुकून देती हैं। अब तक बहुत कम लोगों को भी इस वॉटरफॉल के बारे में पता है। आपको यहां की शांति और सुंदरता आपको पसंद आएगी।

PNSPNS
Jan 11, 2026 - 20:33
 0
UP Famous Waterfall: इन शानदार Waterfalls पर एंट्री है Free, फैमिली संग बनाएं पिकनिक का Plan
उत्तर प्रदेश अपनी ऐतिहासिक इमारतों, विश्व धरोहरों, धार्मिक स्थलों और दुनिया के सातवें अजूबे के लिए फेमस है। लेकिन यूपी सिर्फ धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के लिए नहीं बल्कि अपनी छुपी हुई प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यूपी में कई खूबसूरत झरने भी मौजूद हैं, जिनको एक्सप्लोर करके आपके मन और शरीर को फिर से तरोताजा कर देगी। ऐसे में अगर आप भी यूपी की खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के यह झरने न सिर्फ प्रकृति की खूबसूरती को निहारने का मौका देते हैं, बल्कि आपको मानसिक सुकून भी पहुंचाएंगे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उत्तर प्रदेश के 5 फेमस और खूबसूरत वॉटरफॉल के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बर्फ से ढकी Yamunotri Valley, हनुमान चट्टी से शुरू करें अपना Winter Adventure Trek


राजदारी और देवदारी वॉटरफॉल

चंदौली जिले के रॉबर्ट्सगंज के पास दो बेहद खूबसूरत जदारी और देवदारी वॉटरफॉल है। कैमूर की पहाड़ियों के बीच स्थित यह दोनों जुड़वा झरने बेहद मनोरम हैं। यहां पर ऊंचाई से गिरता पानी, शांत वातावरण और हरियाली इस जगह को एक परफेक्ट पिकनिक स्पॉट बनाते हैं। जुलाई से लेकर अक्तूबर तक आप यहां पर आ सकते हैं।

काशी रेलवे स्टेशन से राजदारी वॉटरफॉल 65 किमी दूर है। यहां पर सभी के लिए प्रवेश निशुल्क है। आप बस, ट्रेन, कार या टैक्सी के जरिए यहां पर आ सकते हैं। इसके अलावा जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। राजदारी के पास देवदारी वॉटरफॉल है। आप यहां पर सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक घूम सकते हैं। वहीं यहां पर स्टे के लिए रिसॉर्ट भी है, जहां पर पर्यटक रुक सकते हैं। राजदारी की तरह देवदारी वॉटरफॉल में भी एंट्री फ्री है।

लखनिया दरी वॉटरफॉल

बनारस के करीब 55 किमी दूर विंध्याचल पर्वतमाला में लखनिया वॉटरफॉल है। यहां पर एंट्री के लिए आपको 50 रुपए देने होंगे। यह झरना सुरम्य जंगल के बीच मौजूद है। मानसून में यह झरना बेहद खूबसूरत नजर आता है। आप यहां पर पहुंचकर प्रकृति की आवाजें जैसे पानी की गर्जना, पक्षियों की चहचहाहट और पत्तों की सरसराहट सुन सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

सोनभद्र वॉटरफॉल

बनाकरस मंडल में मौजूद सोनभद्र जिला बेहद खूबसूरत है। यहां ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक जगहों के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं। सोनभद्र में रिहंद नदी पर 35-40 फीट ऊंचा सोनभद्र वॉटरफॉल है। मानसून में सोनभद्र की प्राकृतिक सुंदरता देखते रह जाएंगे।

तुगलपुर वॉटरफॉल

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में ललितपुर जिले में बेहद खूबसूरत तुगलपुर झरना है। कम भीड़भाड़ वाला यह वॉटरफॉल ट्रैकिंग और कैंपिंग प्रेमियों के लिए शानदार डेस्टिनेशन है। गर्मियों में यहां की ठंडी फुहारें आपको सुकून देती हैं। अब तक बहुत कम लोगों को भी इस वॉटरफॉल के बारे में पता है। आपको यहां की शांति और सुंदरता आपको पसंद आएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow