Tandoori Aloo की ये Secret Recipe आपको बना देगी Chef, ढाबे जैसा स्वाद अब घर पर पाएं

रोजाना घर का खाना खाकर हम सभी बोर हो जाते हैं। फिर हमें बाहर खाना खाने से मन करता है। अक्सर ढाबे का खाना देखकर मुंह में पानी आ ही जाता है, क्योंकि मसालेदार जायके आप काफी मिस करते हैं। अगर आपको मसालेदार और भुने हुए तंदूरी आलू मिल जाए, फिर तो मजा ही आ जाए। तंदूरी आलू बनाने के लिए अब आपको तंदूर की कोई जरुरत नहीं है, घर में बड़े ही आसान तरीके से ढाबे जैसा भरवां तंदूरी आलू बना सकते हैं। इस रेसिपी को फॉलो करके देखिए। सामग्री -छोटे आकार के आलू - 10-12-पनीर - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)-उबले हुए आलू का गूदा - आधा कप-बारीक कटा प्याज - 1-बारीक कटी हरी मिर्च - 1-2-अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच-गरम मसाला - आधा चम्मच-अमचूर पाउडर - आधा चम्मच-नमक - स्वादानुसार-तेल - तलने के लिए-गाढ़ा दही - आधा कप-बेसन - 2 चम्मच-अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच-लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच-हल्दी पाउडर - आधा चम्मच-धनिया पाउडर - 1 चम्मच-जीरा पाउडर - आधा चम्मच-गरम मसाला - आधा चम्मच-चाट मसाला - आधा चम्मच-कस्तूरी मेथी - 1 चम्मच-सरसों का तेल - 1 चम्मच-नमक - स्वादानुसार  कैसे बनाएं ढाबे स्टाइल के भरवां तंदूरी आलू - सबसे पहले आप छोटे आलू को 80% तक उबाल लें। पूरी तरह से आलू को न पकाएं। ठंडा होने के बाद इन्हें अच्छे से छील लें और बीच से चम्मच की मदद से थोड़ा गूदा निकाल लें, जिससे स्टाफिंग अच्छे से फिल हो जाए। - इसके बाद एक कटोरी में कद्दूकस किया हुआ पनीर, निकाला हुआ आलू का गूदा, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इस मिश्रण को आलुओं के अंदर अच्छे से भर दें। - अब एक बड़े बाउल में दही, बेसन, अदरक-लहसुन का  पेस्ट, सारे मसाले (लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, जीरा, गरम मसाला, चाट मसाला), कस्तूरी मेथी, गर्म सरसों का तेल और नमक डालकर अच्छे से फेंट लें। - इसके बाद तैयार किए गए भरवां आलुओं को मसालेदार मैरिनेड में अच्छी तरह डुबोकर चारों ओर से कोट कर लें। फिर इन्हें लगभग आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि सभी मसालों का स्वाद आलुओं के अंदर तक अच्छी तरह समा जाए।  - अब भारी तले वाली कड़ाही में थोड़ा तेल या घी डालकर गर्म करें। गैस की आंच को धीमी रखें और इसमें मैरिनेट किए हुए आलुओं को सावधानी पूर्वक रखें। इन्हें हर तरफ से पलट-पलटकर तब तक भूनें जब तक यह गोल्डन ब्राउन न हो जाए।  - आखिरी में गरमा-गरमा तंदूरी आलुओं को कड़ाही से निकालें। अब इसके ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और बारीक कटी हरी धनिया डालकर परोसें। इसको आप हरी चटनी और प्याज के लच्छों के साथ सर्व करें। 

PNSPNS
May 12, 2026 - 09:26
 0
Tandoori Aloo की ये Secret Recipe आपको बना देगी Chef, ढाबे जैसा स्वाद अब घर पर पाएं
रोजाना घर का खाना खाकर हम सभी बोर हो जाते हैं। फिर हमें बाहर खाना खाने से मन करता है। अक्सर ढाबे का खाना देखकर मुंह में पानी आ ही जाता है, क्योंकि मसालेदार जायके आप काफी मिस करते हैं। अगर आपको मसालेदार और भुने हुए तंदूरी आलू मिल जाए, फिर तो मजा ही आ जाए। तंदूरी आलू बनाने के लिए अब आपको तंदूर की कोई जरुरत नहीं है, घर में बड़े ही आसान तरीके से ढाबे जैसा भरवां तंदूरी आलू बना सकते हैं। इस रेसिपी को फॉलो करके देखिए।
 
सामग्री
 
-छोटे आकार के आलू - 10-12
-पनीर - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
-उबले हुए आलू का गूदा - आधा कप
-बारीक कटा प्याज - 1
-बारीक कटी हरी मिर्च - 1-2
-अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
-गरम मसाला - आधा चम्मच
-अमचूर पाउडर - आधा चम्मच
-नमक - स्वादानुसार
-तेल - तलने के लिए
-गाढ़ा दही - आधा कप
-बेसन - 2 चम्मच
-अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
-लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
-हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
-धनिया पाउडर - 1 चम्मच
-जीरा पाउडर - आधा चम्मच
-गरम मसाला - आधा चम्मच
-चाट मसाला - आधा चम्मच
-कस्तूरी मेथी - 1 चम्मच
-सरसों का तेल - 1 चम्मच
-नमक - स्वादानुसार 
 
कैसे बनाएं ढाबे स्टाइल के भरवां तंदूरी आलू

 - सबसे पहले आप छोटे आलू को 80% तक उबाल लें। पूरी तरह से आलू को न पकाएं। ठंडा होने के बाद इन्हें अच्छे से छील लें और बीच से चम्मच की मदद से थोड़ा गूदा निकाल लें, जिससे स्टाफिंग अच्छे से फिल हो जाए।

 - इसके बाद एक कटोरी में कद्दूकस किया हुआ पनीर, निकाला हुआ आलू का गूदा, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इस मिश्रण को आलुओं के अंदर अच्छे से भर दें।

 - अब एक बड़े बाउल में दही, बेसन, अदरक-लहसुन का  पेस्ट, सारे मसाले (लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, जीरा, गरम मसाला, चाट मसाला), कस्तूरी मेथी, गर्म सरसों का तेल और नमक डालकर अच्छे से फेंट लें।

 - इसके बाद तैयार किए गए भरवां आलुओं को मसालेदार मैरिनेड में अच्छी तरह डुबोकर चारों ओर से कोट कर लें। फिर इन्हें लगभग आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि सभी मसालों का स्वाद आलुओं के अंदर तक अच्छी तरह समा जाए।

  - अब भारी तले वाली कड़ाही में थोड़ा तेल या घी डालकर गर्म करें। गैस की आंच को धीमी रखें और इसमें मैरिनेट किए हुए आलुओं को सावधानी पूर्वक रखें। इन्हें हर तरफ से पलट-पलटकर तब तक भूनें जब तक यह गोल्डन ब्राउन न हो जाए। 

 - आखिरी में गरमा-गरमा तंदूरी आलुओं को कड़ाही से निकालें। अब इसके ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और बारीक कटी हरी धनिया डालकर परोसें। इसको आप हरी चटनी और प्याज के लच्छों के साथ सर्व करें। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow