Summer Vacation में बर्फ का दीदार! भारत के 5 Best Adventure Spots हैं जन्नत, बनाएं ट्रिप का प्लान

भारत में कुछ ऐसे पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जहां चिलचिलाती गर्मियों के दौरान भी बर्फ की सफेद चादर देखने को मिल जाती है। रोहतांग पास, लद्दाख, गुलमर्ग, युमथांग घाटी और औली जैसे स्थान मई-जून में भी अपनी ठंडी हवाओं और बर्फीले नजारों के लिए मशहूर रहते हैं। इन खूबसूरत जगहों पर लोग गर्मी से राहत पाने, स्नो एक्टिविटीज का मजा लेने और प्राकृतिक वादियों की सैर करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।इन जगहों की सबसे खास बात यही है कि यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, एडवेंचर और शांत माहौल। गर्मियों की छुट्टियों को मजेदार बनाने के लिए आप इन जगहों पर घूमने जरुर जाएं।भारत की इन जगहों पर गर्मी में देखने को मिलती है बर्फरोहतांग पासहिमाचल प्रदेश का रोहतांग के नजदीक गर्मियों में बर्फ देखने को मिलती है। मनाली से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित यह जगह मई और जून में बर्फ से ढकी रहती है। पर्यटक यहां पर स्नो स्कूटर, स्कीइंग और बर्फ में खेलने का मजा ले सकते हैं। यहां शांत माहौल आपका मन मोह लेगा। रास्ते में नजर आने वाले पहाड़ और झरने सफर को और भी खास बना देते हैं।लद्दाखलद्दाख किसी जन्नत से कम नहीं है। मई-जून की छुट्टियों में घूमने के लिए लद्दाख सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, यहां पर आपको बर्फ देखने को मिलेगी। खासतौर पर खारदुंग ला और चांग ला जैसे पास पर सफेद बर्फ की मोटी परत आपके वेकेशन को शानदार बना देंगी। यहां पर आप बाइक ट्रिप भी कर सकते हैं। गुलमर्गकश्मीर का गुलमर्ग को मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। सुंदर बर्फीले नजारे और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए यहां जरुर घूमने जाएं। ऊंची चोटियों पर बर्फ देखने को मिलती है। गुलमर्ग गोंडला राइड से बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा बेहद ही शानदार लगता है। गर्मियों के दौरान यहां पर मौसम काफी ठंडा बना रहता है।युमथांग घाटीबर्फ के सुंदर नजारे और फूलों की चादर से ढकी यह जगह आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।  सिक्किम की युमथांग वैली को फूलों की घाटी भी कहा जाता है। मई-जून के दौरान यहां पर बर्फील पहाड़ देखने को मिल जाएंगे। यहां आपको बर्फ से ढके पहाड़, रंग-बिरंगे फूल और ठंडी हवाएं एकदम सुकून दिलाएंगी। नेचर लवर के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।औलीउत्तर भारत की चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए औली सबसे शानदार जगह है। आपको बता दें कि,  उत्तराखंड का औली स्कीइंग के लिए मशहूर है, लेकिन गर्मियों में भी यहां की ठंडी वादियां और आसपास की बर्फ पर्यटकों को अट्रैक्ट करती है। यहां से नंदा देवी पर्वत का नजारा बेहद शानदार नजर आता है। 

PNSPNS
May 21, 2026 - 11:40
 0
Summer Vacation में बर्फ का दीदार! भारत के 5 Best Adventure Spots हैं जन्नत, बनाएं ट्रिप का प्लान
भारत में कुछ ऐसे पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जहां चिलचिलाती गर्मियों के दौरान भी बर्फ की सफेद चादर देखने को मिल जाती है। रोहतांग पास, लद्दाख, गुलमर्ग, युमथांग घाटी और औली जैसे स्थान मई-जून में भी अपनी ठंडी हवाओं और बर्फीले नजारों के लिए मशहूर रहते हैं। इन खूबसूरत जगहों पर लोग गर्मी से राहत पाने, स्नो एक्टिविटीज का मजा लेने और प्राकृतिक वादियों की सैर करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।
इन जगहों की सबसे खास बात यही है कि यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, एडवेंचर और शांत माहौल। गर्मियों की छुट्टियों को मजेदार बनाने के लिए आप इन जगहों पर घूमने जरुर जाएं।

भारत की इन जगहों पर गर्मी में देखने को मिलती है बर्फ


रोहतांग पास

हिमाचल प्रदेश का रोहतांग के नजदीक गर्मियों में बर्फ देखने को मिलती है। मनाली से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित यह जगह मई और जून में बर्फ से ढकी रहती है। पर्यटक यहां पर स्नो स्कूटर, स्कीइंग और बर्फ में खेलने का मजा ले सकते हैं। यहां शांत माहौल आपका मन मोह लेगा। रास्ते में नजर आने वाले पहाड़ और झरने सफर को और भी खास बना देते हैं।

लद्दाख

लद्दाख किसी जन्नत से कम नहीं है। मई-जून की छुट्टियों में घूमने के लिए लद्दाख सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, यहां पर आपको बर्फ देखने को मिलेगी। खासतौर पर खारदुंग ला और चांग ला जैसे पास पर सफेद बर्फ की मोटी परत आपके वेकेशन को शानदार बना देंगी। यहां पर आप बाइक ट्रिप भी कर सकते हैं। 

गुलमर्ग

कश्मीर का गुलमर्ग को मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। सुंदर बर्फीले नजारे और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए यहां जरुर घूमने जाएं। ऊंची चोटियों पर बर्फ देखने को मिलती है। गुलमर्ग गोंडला राइड से बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा बेहद ही शानदार लगता है। गर्मियों के दौरान यहां पर मौसम काफी ठंडा बना रहता है।

युमथांग घाटी

बर्फ के सुंदर नजारे और फूलों की चादर से ढकी यह जगह आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।  सिक्किम की युमथांग वैली को फूलों की घाटी भी कहा जाता है। मई-जून के दौरान यहां पर बर्फील पहाड़ देखने को मिल जाएंगे। यहां आपको बर्फ से ढके पहाड़, रंग-बिरंगे फूल और ठंडी हवाएं एकदम सुकून दिलाएंगी। नेचर लवर के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

औली

उत्तर भारत की चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए औली सबसे शानदार जगह है। आपको बता दें कि,  उत्तराखंड का औली स्कीइंग के लिए मशहूर है, लेकिन गर्मियों में भी यहां की ठंडी वादियां और आसपास की बर्फ पर्यटकों को अट्रैक्ट करती है। यहां से नंदा देवी पर्वत का नजारा बेहद शानदार नजर आता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow