Rice Pakora Recipe: रोज़ के Snacks से हो गए हैं बोर, Leftover Rice से बनाएं ये कुरकुरे पकौड़े, स्वाद भूल नहीं पाएंगे

शाम होते ही महिलाएं किचन में चाय बनाने के लिए पहुंच जाती हैं। लेकिन कई बार चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन करता है। आमतौर पर हम चाय के साथ नमकीन, बिस्कुट या फिर प्याज या आलू के पकौड़े बनाकर खाते हैं। लेकिन अगर शाम की चाय का मजा दोगुना करना है तो आप कुछ नया और 'एक्स्ट्रा क्रिस्पी' ट्राई कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको चावल के पकौड़े बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।ऐसे बनाएं बचे हुए चावल के पकौड़ेहम आपको आसान और मजेदार चावल के पकौड़े की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। चावल के पकौड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं। इनको एक बार खाने के बाद आपका बार-बार खाने का मन करेगा। इसको बनाने के लिए आपको मार्केट से कुछ लाने की जरूरत नहीं है। आप दोपहर के बचे चावल से भी इसको बना सकते हैं।सामग्रीपके हुए चावल - 1 कप (ताजे या बचे हुए)बेसन - 3 से 4 बड़े चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च - 2-3 बारीक कटा प्याज - 1 कटा हरा धनिया - 2 बड़े चम्मचअदरक-लहसुन का पेस्ट - आधा छोटा चम्मचनमकलाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मचजीरा - आधा चम्मचहल्दी - चुटकी भरचाट मसालातेलऐसे बनाएं चावल के पकौड़ेएक बड़े बर्तन में पके चावल लें और अपने हाथों से या फिर चम्मच की मदद से हल्का मैश कर लें। ध्यान रहें, इनका एकदम पेस्ट नहीं बनाना है। बस इसको थोड़ा दरदरा रखना है।इन मैश किए हुए चावलों में बारीक कटी हरी मिर्च, प्याज, हरा धनिया और अदरक-लहसुन पेस्ट डाल दें। फिर इसमें लाल मिर्च, नमक, जीरा और हल्दी डालकर अच्छे से मिला लें।इस मिश्रण को बेसन में डालें यह पकौड़ों को बांधने का काम करेगा। अगर यह मिश्रण सूखा लग रहा है, तो बस 1-2 चम्मच पानी छिड़कें। अब इसका एक गाढ़ा पेस्ट बनाकर तैयार कर लें, जिससे कि आसानी से पकौड़े बन सकें।अब कड़ाही में तेल डालकर गैस पर मीडियम आंच पर रख दें।जब तेल गर्म हो जाए, तो इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर या फिर अपने पसंद के आकार के पकौड़े तेल में डालें। मीडियम आंच पर इनको तब तक तलें, जब तक कि यह बाहर से सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं।तले हुए पकौड़ों को एक टिश्यू पेपर पर निकालें, जिससे एक्स्ट्रा तेल निकल जाएं। इसके ऊपर थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें।

PNSPNS
Mar 15, 2026 - 10:13
 0
Rice Pakora Recipe: रोज़ के Snacks से हो गए हैं बोर, Leftover Rice से बनाएं ये कुरकुरे पकौड़े, स्वाद भूल नहीं पाएंगे
शाम होते ही महिलाएं किचन में चाय बनाने के लिए पहुंच जाती हैं। लेकिन कई बार चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन करता है। आमतौर पर हम चाय के साथ नमकीन, बिस्कुट या फिर प्याज या आलू के पकौड़े बनाकर खाते हैं। लेकिन अगर शाम की चाय का मजा दोगुना करना है तो आप कुछ नया और 'एक्स्ट्रा क्रिस्पी' ट्राई कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको चावल के पकौड़े बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

ऐसे बनाएं बचे हुए चावल के पकौड़े

हम आपको आसान और मजेदार चावल के पकौड़े की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। चावल के पकौड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं। इनको एक बार खाने के बाद आपका बार-बार खाने का मन करेगा। इसको बनाने के लिए आपको मार्केट से कुछ लाने की जरूरत नहीं है। आप दोपहर के बचे चावल से भी इसको बना सकते हैं।

सामग्री

पके हुए चावल - 1 कप (ताजे या बचे हुए)
बेसन - 3 से 4 बड़े चम्मच 
बारीक कटी हरी मिर्च - 2-3 
बारीक कटा प्याज - 1 
कटा हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
अदरक-लहसुन का पेस्ट - आधा छोटा चम्मच
नमक
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
जीरा - आधा चम्मच
हल्दी - चुटकी भर
चाट मसाला
तेल

ऐसे बनाएं चावल के पकौड़े

एक बड़े बर्तन में पके चावल लें और अपने हाथों से या फिर चम्मच की मदद से हल्का मैश कर लें। ध्यान रहें, इनका एकदम पेस्ट नहीं बनाना है। बस इसको थोड़ा दरदरा रखना है।

इन मैश किए हुए चावलों में बारीक कटी हरी मिर्च, प्याज, हरा धनिया और अदरक-लहसुन पेस्ट डाल दें। फिर इसमें लाल मिर्च, नमक, जीरा और हल्दी डालकर अच्छे से मिला लें।

इस मिश्रण को बेसन में डालें यह पकौड़ों को बांधने का काम करेगा। अगर यह मिश्रण सूखा लग रहा है, तो बस 1-2 चम्मच पानी छिड़कें। अब इसका एक गाढ़ा पेस्ट बनाकर तैयार कर लें, जिससे कि आसानी से पकौड़े बन सकें।

अब कड़ाही में तेल डालकर गैस पर मीडियम आंच पर रख दें।

जब तेल गर्म हो जाए, तो इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर या फिर अपने पसंद के आकार के पकौड़े तेल में डालें। मीडियम आंच पर इनको तब तक तलें, जब तक कि यह बाहर से सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं।

तले हुए पकौड़ों को एक टिश्यू पेपर पर निकालें, जिससे एक्स्ट्रा तेल निकल जाएं। इसके ऊपर थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow