Monsoon Season में सताए मीठे की क्रेविंग? ट्राई करें Chef Sanjeev Kapoor की ये खास Waffle Recipe

मानसून के सुहाने मौसम में अगर आपका कुछ गर्मागर्म और मीठा खाने का मन कर रहा है, तो शेफ संजीव कपूर की यह खास वॉफल रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको अलग-अलग स्वाद के लिए बार-बार मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आप सिर्फ एक ही बैटर तैयार करके 3 बेहतरीन फ्लेवर चॉकलेट, ब्लूबेरी और मेपल सिरप या शहद के साथ क्लासिक वॉफल आसानी से बना सकते हैं।वॉफल बनाने के लिए जरूरी सामग्रीइस स्वादिष्ट डिश को बनाने के लिए आपको नीचे दी गई चीजों की जरूरत होगी, 2 कप मैदा, ½ कप कॉर्न फ्लोर, 1½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, 5 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर, ¾ कप पिसी चीनी, ½ कप पिघला हुआ बटर, 2 छोटे चम्मच वेनिला एसेंस, 1½ बड़ा चम्मच कोको पाउडर, 8-10 ताजा ब्लूबेरी, ½ कप क्रीम चीज, ¼ कप आइसिंग शुगर, सजाने के लिए शहद या चॉकलेट सॉस।इसे भी पढ़ें: Monsoon Special: घर पर बनाएं ये Bread Veggie Pockets, समोसे-पकोड़े भूल जाएंगे बच्चेवॉफल बनाने की आसान विधिबैटर तैयार करें: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, कॉर्न फ्लोर, बेकिंग पाउडर, मिल्क पाउडर और कैस्टर शुगर को एक साथ मिला लें। अब इसमें 2 कप पानी डालें और अच्छी तरह फेंट लें ताकि एक स्मूथ और बिना गुठली वाला बैटर तैयार हो जाए। इसके बाद इसमें पिघला हुआ मक्खन और वेनिला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।फ्लेवर्स को अलग करें: तैयार बैटर को 3 बराबर हिस्सों में बांट लें। पहले हिस्से को क्लासिक रखें, दूसरे हिस्से में कोको पाउडर मिलाकर चॉकलेट फ्लेवर दें, और तीसरे हिस्से में ताजी ब्लूबेरी डालकर मिक्स कर लें।इसे भी पढ़ें: Frozen Snacks को कहें Bye-Bye! घर की चीजों से बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी Potato Smileyवॉफल सेकें: अब वॉफल मेकर  को गर्म करें और उस पर थोड़ा सा मक्खन लगाकर चिकना कर लें। तैयार किए गए तीनों बैटर को एक-एक करके इसमें डालें और कुरकुरा होने तक अच्छी तरह सेक लें।गार्निश और सर्व करें: एक कटोरी में क्रीम चीज और आइसिंग शुगर को मिलाकर पाइपिंग बैग में भर लें। क्लासिक वॉफल के ऊपर शहद डालें। चॉकलेट वॉफल के ऊपर आइसिंग शुगर छिड़कें और चॉकलेट सॉस डालें। आखिर में ब्लूबेरी वॉफल के ऊपर पाइपिंग बैग से क्रीम चीज का मिक्चर लगाएं और इसे गर्मागर्म परोसें और मानसून का आनंद लें। View this post on Instagram A post shared by Sanjeev Kapoor (@sanjeevkapoor)

PNSPNS
Jul 23, 2026 - 08:59
 0
Monsoon Season में सताए मीठे की क्रेविंग? ट्राई करें Chef Sanjeev Kapoor की ये खास Waffle Recipe
मानसून के सुहाने मौसम में अगर आपका कुछ गर्मागर्म और मीठा खाने का मन कर रहा है, तो शेफ संजीव कपूर की यह खास वॉफल रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको अलग-अलग स्वाद के लिए बार-बार मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आप सिर्फ एक ही बैटर तैयार करके 3 बेहतरीन फ्लेवर चॉकलेट, ब्लूबेरी और मेपल सिरप या शहद के साथ क्लासिक वॉफल आसानी से बना सकते हैं।

वॉफल बनाने के लिए जरूरी सामग्री

इस स्वादिष्ट डिश को बनाने के लिए आपको नीचे दी गई चीजों की जरूरत होगी, 2 कप मैदा, ½ कप कॉर्न फ्लोर, 1½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, 5 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर, ¾ कप पिसी चीनी, ½ कप पिघला हुआ बटर, 2 छोटे चम्मच वेनिला एसेंस, 1½ बड़ा चम्मच कोको पाउडर, 8-10 ताजा ब्लूबेरी, ½ कप क्रीम चीज, ¼ कप आइसिंग शुगर, सजाने के लिए शहद या चॉकलेट सॉस।

इसे भी पढ़ें: Monsoon Special: घर पर बनाएं ये Bread Veggie Pockets, समोसे-पकोड़े भूल जाएंगे बच्चे

वॉफल बनाने की आसान विधि

बैटर तैयार करें: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, कॉर्न फ्लोर, बेकिंग पाउडर, मिल्क पाउडर और कैस्टर शुगर को एक साथ मिला लें। अब इसमें 2 कप पानी डालें और अच्छी तरह फेंट लें ताकि एक स्मूथ और बिना गुठली वाला बैटर तैयार हो जाए। इसके बाद इसमें पिघला हुआ मक्खन और वेनिला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

फ्लेवर्स को अलग करें: तैयार बैटर को 3 बराबर हिस्सों में बांट लें। पहले हिस्से को क्लासिक रखें, दूसरे हिस्से में कोको पाउडर मिलाकर चॉकलेट फ्लेवर दें, और तीसरे हिस्से में ताजी ब्लूबेरी डालकर मिक्स कर लें।

इसे भी पढ़ें: Frozen Snacks को कहें Bye-Bye! घर की चीजों से बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी Potato Smiley

वॉफल सेकें: अब वॉफल मेकर  को गर्म करें और उस पर थोड़ा सा मक्खन लगाकर चिकना कर लें। तैयार किए गए तीनों बैटर को एक-एक करके इसमें डालें और कुरकुरा होने तक अच्छी तरह सेक लें।

गार्निश और सर्व करें: एक कटोरी में क्रीम चीज और आइसिंग शुगर को मिलाकर पाइपिंग बैग में भर लें। क्लासिक वॉफल के ऊपर शहद डालें। चॉकलेट वॉफल के ऊपर आइसिंग शुगर छिड़कें और चॉकलेट सॉस डालें। आखिर में ब्लूबेरी वॉफल के ऊपर पाइपिंग बैग से क्रीम चीज का मिक्चर लगाएं और इसे गर्मागर्म परोसें और मानसून का आनंद लें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow