Macau में चमकीं भारत की Manika Batra, ITTF World Cup में जीत के साथ नॉकआउट की तरफ बढ़ाया कदम
तीन बार की ओलंपियन मनिका बत्रा मंगलवार को अमेरिका की लिली झांग पर 3-2 से जीत दर्ज कर मकाऊ में आईटीटीएफ टेबल टेनिस विश्व कप के नॉकआउट में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई हैं। तीस साल की बत्रा ने ग्रुप 4 के 43 मिनट तक चले मुकाबले में झांग को 11-7, 11-2, 14-16, 5-11, 11-6 से हराया। उन्होंने जापान की मिवा हारिमोटो से अपना पहला मैच हारने के बाद शानदार वापसी की। एक अन्य मैच में दुनिया की 43वें नंबर की खिलाड़ी श्रीजा अकुला को अपने ग्रुप 2 के पहले मैच में पुर्तगाल की फू यू से 1-3 (11-8, 9-11, 13-15, 8-11) से हार का सामना करना पड़ा। अब बुधवार को उनका मुकाबला चीन की दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी वांग मान्यु से होगा। पुरुषों के वर्ग में मानव ठक्कर को अपने पहले मैच में कोरिया के पार्क गंगह्योन से 0-3 से हारने के बाद ग्रुप 2 में स्वीडन के ओलंपिक रजत पदक विजेता ट्रल्स मोरेगार्ड के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।
तीन बार की ओलंपियन मनिका बत्रा मंगलवार को अमेरिका की लिली झांग पर 3-2 से जीत दर्ज कर मकाऊ में आईटीटीएफ टेबल टेनिस विश्व कप के नॉकआउट में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई हैं। तीस साल की बत्रा ने ग्रुप 4 के 43 मिनट तक चले मुकाबले में झांग को 11-7, 11-2, 14-16, 5-11, 11-6 से हराया।
उन्होंने जापान की मिवा हारिमोटो से अपना पहला मैच हारने के बाद शानदार वापसी की। एक अन्य मैच में दुनिया की 43वें नंबर की खिलाड़ी श्रीजा अकुला को अपने ग्रुप 2 के पहले मैच में पुर्तगाल की फू यू से 1-3 (11-8, 9-11, 13-15, 8-11) से हार का सामना करना पड़ा। अब बुधवार को उनका मुकाबला चीन की दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी वांग मान्यु से होगा।
पुरुषों के वर्ग में मानव ठक्कर को अपने पहले मैच में कोरिया के पार्क गंगह्योन से 0-3 से हारने के बाद ग्रुप 2 में स्वीडन के ओलंपिक रजत पदक विजेता ट्रल्स मोरेगार्ड के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।
What's Your Reaction?