Korean Vegetarian Kimchi: बिना Fish Sauce के बनाएं ऑथेंटिक कोरियन किम्ची, K-Food लवर्स के लिए ये है Veg Recipe

क्या आप भी कोरियन ड्रामा के दीवाने हैं या फिर आपको अलग-अलग तरह के ग्लोबल फूड्स को ट्राई करना पसंद है। तो आपको किम्ची नाम जरूर सुना होगा। किम्ची कोरिया की एक पारंपरिक व्यंजन है, जिसको फर्मेंटेड सब्जियों से बनाया जाता है। वैसे तो इस डिश यानी की किम्ची में मछली का सॉस इस्तेमाल होता है। वहीं भारत में कई लोग पूरी तरह से वेजिटेरियन खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अच्छी बात यह है कि इसको घर पर वेज किम्ची बना सकती हैं।इसके लिए आपको किसी भी तरह की अलग चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं किम्ची स्वाद में तीखा और चटपटा होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वेज किम्ची बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।सामग्रीकैबेज- 1- मीडियम साइजनमक- 1/2 कप- मोटामूली- 1 कप- लंबी कटीगाजर- 1/2 कपहरे प्याज- 5-6- कटे हुएचावल का आटा- 2 बड़े चम्मचपानी- 1 कपलाल मिर्च पाउडर- 1/2 कपसोया सॉस- 1/4 कप (फिश सॉस की जगह)लहसुन- 2 बड़े चम्मच पिसा हुआअदरक- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआचीनी- 1 बड़ा चम्मचकिम्ची बनाने की रेसिपीसबसे पहले पत्ता गोभी को चार हिस्सों में काट लें। फिर इसके छोटे चौकोर टुकड़े कर लें। इस पर अच्छी मात्रा में नमक लगाकर 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें। इसको 30-30 मिनट पर पलटते रहें। जब गोभी नरम हो जाए, तो इसको 4-5 बार धो लें। फिर एक छोटे से पैन में थोड़ा सा पानी और 2 चम्मच चावल का आटा मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। जब यह गाढ़ा हो जाए, तो इसमें पिसा हुआ अदरक, लहसुन और प्याज मिलाएं।इसके बाद लाल मिर्च पाउडर और हल्की चीनी को मिलाएं। इसके बाद इसमें सोया सॉस मिलाएं और बड़े बर्तन में कटी हुई मूली, गाजर, हरा प्याज और तैयार किया हुआ मसाला पेस्ट डालें। इसमें धुली हुई पत्ता गोभी डालकर अच्छे से मिलाएं। जब गोभी पर सारा मसाला अच्छे से लग जाए, तो इसको कांच के जार में कसकर भर दें। जार को ऊपर तक नहीं भरना चाहिए और थोड़ी सी जगह को खाली छोड़ दें।इस आसान तरीके से किम्ची बनकर तैयार हो जाएगा और आप चाहें तो इसको फौरन खा सकती हैं। वहीं बेहतर स्वाद के लिए आप जार को एक-दो दिन के लिए रूम टेंपरेचर पर छोड़ दें। फिर इसको फ्रिज में रख दें। आप इसको नूडल्स, चावल और पराठे के साथ सर्व करें।

PNSPNS
Apr 29, 2026 - 09:16
 0
Korean Vegetarian Kimchi: बिना Fish Sauce के बनाएं ऑथेंटिक कोरियन किम्ची, K-Food लवर्स के लिए ये है Veg Recipe
क्या आप भी कोरियन ड्रामा के दीवाने हैं या फिर आपको अलग-अलग तरह के ग्लोबल फूड्स को ट्राई करना पसंद है। तो आपको किम्ची नाम जरूर सुना होगा। किम्ची कोरिया की एक पारंपरिक व्यंजन है, जिसको फर्मेंटेड सब्जियों से बनाया जाता है। वैसे तो इस डिश यानी की किम्ची में मछली का सॉस इस्तेमाल होता है। वहीं भारत में कई लोग पूरी तरह से वेजिटेरियन खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अच्छी बात यह है कि इसको घर पर वेज किम्ची बना सकती हैं।

इसके लिए आपको किसी भी तरह की अलग चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं किम्ची स्वाद में तीखा और चटपटा होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वेज किम्ची बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

सामग्री

कैबेज- 1- मीडियम साइज
नमक- 1/2 कप- मोटा
मूली- 1 कप- लंबी कटी
गाजर- 1/2 कप
हरे प्याज- 5-6- कटे हुए
चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच
पानी- 1 कप
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 कप
सोया सॉस- 1/4 कप (फिश सॉस की जगह)
लहसुन- 2 बड़े चम्मच पिसा हुआ
अदरक- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
चीनी- 1 बड़ा चम्मच

किम्ची बनाने की रेसिपी

सबसे पहले पत्ता गोभी को चार हिस्सों में काट लें। फिर इसके छोटे चौकोर टुकड़े कर लें। इस पर अच्छी मात्रा में नमक लगाकर 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें। इसको 30-30 मिनट पर पलटते रहें। जब गोभी नरम हो जाए, तो इसको 4-5 बार धो लें। फिर एक छोटे से पैन में थोड़ा सा पानी और 2 चम्मच चावल का आटा मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। जब यह गाढ़ा हो जाए, तो इसमें पिसा हुआ अदरक, लहसुन और प्याज मिलाएं।

इसके बाद लाल मिर्च पाउडर और हल्की चीनी को मिलाएं। इसके बाद इसमें सोया सॉस मिलाएं और बड़े बर्तन में कटी हुई मूली, गाजर, हरा प्याज और तैयार किया हुआ मसाला पेस्ट डालें। इसमें धुली हुई पत्ता गोभी डालकर अच्छे से मिलाएं। जब गोभी पर सारा मसाला अच्छे से लग जाए, तो इसको कांच के जार में कसकर भर दें। जार को ऊपर तक नहीं भरना चाहिए और थोड़ी सी जगह को खाली छोड़ दें।

इस आसान तरीके से किम्ची बनकर तैयार हो जाएगा और आप चाहें तो इसको फौरन खा सकती हैं। वहीं बेहतर स्वाद के लिए आप जार को एक-दो दिन के लिए रूम टेंपरेचर पर छोड़ दें। फिर इसको फ्रिज में रख दें। आप इसको नूडल्स, चावल और पराठे के साथ सर्व करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow