Kajol Birthday: 52 की हुईं बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस, जानें बेखुदी से OTT डेब्यू तक का शानदार Cinematic Journey

बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस काजोल आज यानी 05 अगस्त को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल पूरे हुए हैं। अपने करीब साढ़े तीन दशक के करियर में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक कई शानदार फिल्में दी हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस काजोल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारमुंबई में 05 अगस्त 1974 को काजोल का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम शोमू मुखर्जी था, जोकि निर्देशक और निर्माता थे। वहीं काजोल की मां तनुजा अपने समय की दिग्गज अभिनेत्री थीं। वहीं एक्ट्रेस नूतन काजोल की मौसी थीं। उनके परिवार की कई पीढ़ियों का सिनेमा की दुनिया में दबदबा रहा। हालांकि एक्ट्रेस इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा के दम पर पहचान हासिल की है।फिल्मी करियरकाजोल में साल 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। जिसके बाद उन्होंने कई यादगार फिल्में दी हैं। साल 1997 में एक्ट्रेस की फिल्म 'गुप्त' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस का रोल निगेटिव था। इसके लिए उनको फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। वह निगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला बनीं।बॉलीवुड में काम करने के अलावा काजोल ने तमिल फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने  'Minsaara Kannavu' फिल्म में काम किया था। इसमें काजोल के साथ प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी भी थे।लकी चार्मवैसे तो काजोल अपने चुलबुले अंदाज और संजीदा अभिनय के बूते दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। लेकिन एक निर्देशक के लिए काजोल 'लकी चार्म' हैं। करण जौहर उनके करीबी दोस्तों में से एक हैं। करण एक्ट्रेस को अपना लकी चार्म मानते हैं। करण की फिल्मों में अगर एक्ट्रेस का अहम रोल नहीं है, तो उनकी फिल्म में काजोल का कैमियो जरूर होता है।साल 1995 में काजोल के करियर के लिए काफी खास था। क्योंकि इस साल एक्ट्रेस को उनके करियर की सबसे बड़ी और यादगार फिल्म मिली। इस साल उनकी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' रिलीज हुई। यह न सिर्फ उस साल की बल्कि हिंदी सिनेमा की सबसे यागदार फिल्म थी। वहीं एक्ट्रेस ने 'करण अर्जुन', 'बाजीगर', 'कुछ कुछ होता है और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी सुपर-हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में कीं।ओटीटी पर किया राजसिल्वर स्क्रीन के बाद एक्ट्रेस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी छा गईं। साल 2021 में एक्ट्रेस ने फिल्म 'त्रिभंगा' से ओटीटी पर डेब्यू किया। इसके बाद काजोल ने 'द ट्रायल', 'दो पत्ती', 'लस्ट स्टोरीज 2' और 'सरजमीं' जैसे प्रोजेक्ट में नजर आ चुकी हैं।

PNSPNS
Aug 5, 2026 - 15:45
 0
Kajol Birthday: 52 की हुईं बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस, जानें बेखुदी से OTT डेब्यू तक का शानदार Cinematic Journey
बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस काजोल आज यानी 05 अगस्त को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल पूरे हुए हैं। अपने करीब साढ़े तीन दशक के करियर में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक कई शानदार फिल्में दी हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस काजोल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

मुंबई में 05 अगस्त 1974 को काजोल का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम शोमू मुखर्जी था, जोकि निर्देशक और निर्माता थे। वहीं काजोल की मां तनुजा अपने समय की दिग्गज अभिनेत्री थीं। वहीं एक्ट्रेस नूतन काजोल की मौसी थीं। उनके परिवार की कई पीढ़ियों का सिनेमा की दुनिया में दबदबा रहा। हालांकि एक्ट्रेस इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा के दम पर पहचान हासिल की है।

फिल्मी करियर

काजोल में साल 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। जिसके बाद उन्होंने कई यादगार फिल्में दी हैं। साल 1997 में एक्ट्रेस की फिल्म 'गुप्त' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस का रोल निगेटिव था। इसके लिए उनको फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। वह निगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला बनीं।

बॉलीवुड में काम करने के अलावा काजोल ने तमिल फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने  'Minsaara Kannavu' फिल्म में काम किया था। इसमें काजोल के साथ प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी भी थे।

लकी चार्म

वैसे तो काजोल अपने चुलबुले अंदाज और संजीदा अभिनय के बूते दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। लेकिन एक निर्देशक के लिए काजोल 'लकी चार्म' हैं। करण जौहर उनके करीबी दोस्तों में से एक हैं। करण एक्ट्रेस को अपना लकी चार्म मानते हैं। करण की फिल्मों में अगर एक्ट्रेस का अहम रोल नहीं है, तो उनकी फिल्म में काजोल का कैमियो जरूर होता है।

साल 1995 में काजोल के करियर के लिए काफी खास था। क्योंकि इस साल एक्ट्रेस को उनके करियर की सबसे बड़ी और यादगार फिल्म मिली। इस साल उनकी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' रिलीज हुई। यह न सिर्फ उस साल की बल्कि हिंदी सिनेमा की सबसे यागदार फिल्म थी। वहीं एक्ट्रेस ने 'करण अर्जुन', 'बाजीगर', 'कुछ कुछ होता है और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी सुपर-हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में कीं।

ओटीटी पर किया राज

सिल्वर स्क्रीन के बाद एक्ट्रेस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी छा गईं। साल 2021 में एक्ट्रेस ने फिल्म 'त्रिभंगा' से ओटीटी पर डेब्यू किया। इसके बाद काजोल ने 'द ट्रायल', 'दो पत्ती', 'लस्ट स्टोरीज 2' और 'सरजमीं' जैसे प्रोजेक्ट में नजर आ चुकी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow