IRCTC का शानदार Coorg Tour Package, ₹9500 में घूमिए 'भारत का Scotland'

घुमक्कड लोग घूमने का प्लान बनाते ही रहते है। क्या आपका भी सपना है कूर्ग की वादियों में घूमने का। अब आपका सपना भारतीय रेलवे पूरा करेगा। आपको बता दें कि, कूर्ग कर्नाटक का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसे “भारत का स्कॉटलैंड” कहा जाता है। यहां हरे-भरे पहाड़, कॉफी के बागान, झरने और शांत वातावरण प्रसिद्ध हैं। एबी फॉल्स, दुबारे एलीफेंट कैंप और राजा की सीट प्रमुख आकर्षण हैं। गौरतलब है कि नेचर लवर के लिए यह आदर्श पर्यटन स्थल में से एक है। इस टूर पैकेज का टिकट आपको भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा। आइए आपको बताते हैं क्या-क्या सुविधा मिलेगी इस टूर पैकेज में-टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी-  यात्री ध्यान रखें कि यदि आप किसी दूसरे शहर से यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आपको पहले आपको मैसूर पहुंचना होगा।- बता दें कि, इस पैकेज की शुरुआत मैसूर से हो रही है। यदि आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपको पहले मैसूर जाना होगा खुद के पैसे खर्च करके पहुंचे। फिर आप इस पैकेज फी फीस देकर यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं।- दूसरों शहरों से मैसूर तक लगने वाला खर्च रेलवे के पैकेज फीस में शामिल नहीं।- इस पैकेज की शुरुआत 28 फरवरी से हो रही है।- पैकेज 2 रात और 3 दिनों का है।- 28 फरवरी के बाद आप हर दिन इससे यात्रा कर पाएंगी। पैकेज फीस कितनी है- यदि आप अकेले यात्रा कर रहे हैं तो आपकी पैकेज फीस 26,040 रुपये है, जो आपको ज्यादा लग सकता है, लेकिन आप ग्रुप के साथ यात्रा करेंगी, तो पैकेज फीस सस्ता है।- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 13,280 रुपये है।- 3 लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 9,520 रुपये है।- बच्चों के लिए पैकेज फीस 4,230 रुपये है।पैकेज फीस में क्या सुविधाएं मिलेंगी?- यात्रा के दौरान आपको एसी वाहन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।- रात में ठहरने के लिए होटल का खर्च भी पैकेज फीस में शामिल है।- 2 दिन नाश्ता सिर्फ होटल में तय मेन्यू के अनुसार मिलेगा।- बता दें कि, टोल, पार्किंग, ड्राइवर भत्ता, राज्य परमिट शुल्क और सभी लागू कर पैकेज फीस में पहले ही शामिल किए गए हैं।- इस पैकेज में आपको यात्रा बीमा भी शामिल है। टूर पैकेज को आप भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है। 

PNSPNS
Feb 25, 2026 - 22:54
 0
IRCTC का शानदार Coorg Tour Package, ₹9500 में घूमिए 'भारत का Scotland'
घुमक्कड लोग घूमने का प्लान बनाते ही रहते है। क्या आपका भी सपना है कूर्ग की वादियों में घूमने का। अब आपका सपना भारतीय रेलवे पूरा करेगा। आपको बता दें कि, कूर्ग कर्नाटक का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसे “भारत का स्कॉटलैंड” कहा जाता है। यहां हरे-भरे पहाड़, कॉफी के बागान, झरने और शांत वातावरण प्रसिद्ध हैं। एबी फॉल्स, दुबारे एलीफेंट कैंप और राजा की सीट प्रमुख आकर्षण हैं। गौरतलब है कि नेचर लवर के लिए यह आदर्श पर्यटन स्थल में से एक है। इस टूर पैकेज का टिकट आपको भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा। आइए आपको बताते हैं क्या-क्या सुविधा मिलेगी इस टूर पैकेज में-

टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी

-  यात्री ध्यान रखें कि यदि आप किसी दूसरे शहर से यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आपको पहले आपको मैसूर पहुंचना होगा।

- बता दें कि, इस पैकेज की शुरुआत मैसूर से हो रही है। यदि आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपको पहले मैसूर जाना होगा खुद के पैसे खर्च करके पहुंचे। फिर आप इस पैकेज फी फीस देकर यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं।

- दूसरों शहरों से मैसूर तक लगने वाला खर्च रेलवे के पैकेज फीस में शामिल नहीं।

- इस पैकेज की शुरुआत 28 फरवरी से हो रही है।

- पैकेज 2 रात और 3 दिनों का है।

- 28 फरवरी के बाद आप हर दिन इससे यात्रा कर पाएंगी। 

पैकेज फीस कितनी है

- यदि आप अकेले यात्रा कर रहे हैं तो आपकी पैकेज फीस 26,040 रुपये है, जो आपको ज्यादा लग सकता है, लेकिन आप ग्रुप के साथ यात्रा करेंगी, तो पैकेज फीस सस्ता है।

- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 13,280 रुपये है।

- 3 लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 9,520 रुपये है।

- बच्चों के लिए पैकेज फीस 4,230 रुपये है।

पैकेज फीस में क्या सुविधाएं मिलेंगी?

- यात्रा के दौरान आपको एसी वाहन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।

- रात में ठहरने के लिए होटल का खर्च भी पैकेज फीस में शामिल है।

- 2 दिन नाश्ता सिर्फ होटल में तय मेन्यू के अनुसार मिलेगा।

- बता दें कि, टोल, पार्किंग, ड्राइवर भत्ता, राज्य परमिट शुल्क और सभी लागू कर पैकेज फीस में पहले ही शामिल किए गए हैं।

- इस पैकेज में आपको यात्रा बीमा भी शामिल है। टूर पैकेज को आप भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow