Indigo के 20 साल पूरे होने पर Rahul Bhatia का बड़ा बयान, नए CEO संभालेंगे कमान

नयी दिल्ली, चार अगस्त देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) राहुल भाटिया ने कंपनी के 20 साल पूरे होने पर मंगलवार को कहा कि एयरलाइन का सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है और अब इसकी कमान नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विली वॉल्श संभालेंगे। भाटिया ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि भारतीय विमानन क्षेत्र अभी शुरुआती दौर में है और इसके प्रमुख विमानन केंद्र बनने की तरफ अग्रसर होने में इंडिगो की अहम भूमिका रही है। एयरलाइन का परिचालन चार अगस्त, 2006 को शुरू हुआ था।फिलहाल यह 430 से अधिक विमानों के बेड़े के साथ रोजाना करीब 2,200 उड़ानों का संचालन करती है। भाटिया ने कहा कि एक महत्वाकांक्षी सोच से शुरू हुई यह यात्रा आज वैश्विक स्तर पर सराही जाने वाली सफलता की कहानी बन चुकी है और आगे का चरण अधिक वृद्धि, नवाचार और वैश्विक विस्तार का संकेत देता है। उन्होंने वॉल्श को इंडिगो की कमान सौंपते हुए कहा कि वह कंपनी को वृद्धि के अगले चरण में ले जाएंगे।एयरलाइन ने वर्ष 2030 तक प्रतिदिन लगभग 3,000 उड़ानें संचालित करने, सालाना 20 करोड़ यात्रियों को सेवा देने और 550 से अधिक विमानों का बेड़ा तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इस साल मार्च में तत्कालीन सीईओ पीटर एल्बर्स के अचानक इस्तीफे के बाद भाटिया अंतरिम सीईओ के रूप में कार्य देख रहे थे।

PNSPNS
Aug 5, 2026 - 15:43
 0
Indigo के 20 साल पूरे होने पर Rahul Bhatia का बड़ा बयान, नए CEO संभालेंगे कमान

नयी दिल्ली, चार अगस्त देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) राहुल भाटिया ने कंपनी के 20 साल पूरे होने पर मंगलवार को कहा कि एयरलाइन का सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है और अब इसकी कमान नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विली वॉल्श संभालेंगे। भाटिया ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि भारतीय विमानन क्षेत्र अभी शुरुआती दौर में है और इसके प्रमुख विमानन केंद्र बनने की तरफ अग्रसर होने में इंडिगो की अहम भूमिका रही है। एयरलाइन का परिचालन चार अगस्त, 2006 को शुरू हुआ था।

फिलहाल यह 430 से अधिक विमानों के बेड़े के साथ रोजाना करीब 2,200 उड़ानों का संचालन करती है। भाटिया ने कहा कि एक महत्वाकांक्षी सोच से शुरू हुई यह यात्रा आज वैश्विक स्तर पर सराही जाने वाली सफलता की कहानी बन चुकी है और आगे का चरण अधिक वृद्धि, नवाचार और वैश्विक विस्तार का संकेत देता है। उन्होंने वॉल्श को इंडिगो की कमान सौंपते हुए कहा कि वह कंपनी को वृद्धि के अगले चरण में ले जाएंगे।

एयरलाइन ने वर्ष 2030 तक प्रतिदिन लगभग 3,000 उड़ानें संचालित करने, सालाना 20 करोड़ यात्रियों को सेवा देने और 550 से अधिक विमानों का बेड़ा तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इस साल मार्च में तत्कालीन सीईओ पीटर एल्बर्स के अचानक इस्तीफे के बाद भाटिया अंतरिम सीईओ के रूप में कार्य देख रहे थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow