IBM ने 8000 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, AI ने खा ली नौकरी

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी आईबीएम में बड़ी छंटनी हो गई है। कंपनी ने कथित तौर पर 8000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने सबसे अधिक छंटनी की तलवार मानव संसाधन विभाग में चली है। छंटनी के पीछे का मुख्य कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई को बताया गया है।  बिजनेस टुडे की रिपोर्ट की मानें तो टेक कंपनी आईबीएम ने लगभग 8000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। नौकरी से निकाले जाने वालों में अधिकतर एचआर विभाग के कर्मचारी है। ये भी बताया गया है कि अमेरिका स्थित कंपनी का ये कदम अपने संचालन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल करने के तौर पर उठाया गया है।  इस महीने की शुरुआत में आईबीएम ने लगभग 200 एचआर पदों को एआई से रिप्लेस किया था। अब से आम जनता के बार बार पुछ जाने वाले सवालों का जवाब अब एआई के जरिए दिया जाएगा। वहीं एआई कागजी कार्रवाई को कम करने और एचआर डेटा को मैनेज करने में भी सक्षम है। ये लागत को कम करने और वर्क एबिलिटी को बढ़ाने के लिए डियाइन की गई है। कंपनी ने किया ये दावाआईबीएम ने कई हजारों नौकरियों को खत्म कर दिया है। इसके बाद दिग्गज टेक कंपनी के वर्कफोर्स मैनेजमेंट ने ये बताया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्ण ने कहा कि एआई को कंपनी में अपनाया जा रहा है ताकि एंटरप्राइज वर्कफ्लो को मैनेज किया जा सके। छंटनी को लेकर उन्होंने कहा कि कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या असल में बढ़ रही है।

PNSPNS
May 31, 2025 - 03:32
 0
IBM ने 8000 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, AI ने खा ली नौकरी
दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी आईबीएम में बड़ी छंटनी हो गई है। कंपनी ने कथित तौर पर 8000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने सबसे अधिक छंटनी की तलवार मानव संसाधन विभाग में चली है। छंटनी के पीछे का मुख्य कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई को बताया गया है। 
 
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट की मानें तो टेक कंपनी आईबीएम ने लगभग 8000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। नौकरी से निकाले जाने वालों में अधिकतर एचआर विभाग के कर्मचारी है। ये भी बताया गया है कि अमेरिका स्थित कंपनी का ये कदम अपने संचालन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल करने के तौर पर उठाया गया है। 
 
इस महीने की शुरुआत में आईबीएम ने लगभग 200 एचआर पदों को एआई से रिप्लेस किया था। अब से आम जनता के बार बार पुछ जाने वाले सवालों का जवाब अब एआई के जरिए दिया जाएगा। वहीं एआई कागजी कार्रवाई को कम करने और एचआर डेटा को मैनेज करने में भी सक्षम है। ये लागत को कम करने और वर्क एबिलिटी को बढ़ाने के लिए डियाइन की गई है।
 
कंपनी ने किया ये दावा
आईबीएम ने कई हजारों नौकरियों को खत्म कर दिया है। इसके बाद दिग्गज टेक कंपनी के वर्कफोर्स मैनेजमेंट ने ये बताया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्ण ने कहा कि एआई को कंपनी में अपनाया जा रहा है ताकि एंटरप्राइज वर्कफ्लो को मैनेज किया जा सके। छंटनी को लेकर उन्होंने कहा कि कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या असल में बढ़ रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow