Horizon Industrial Parks का IPO 17 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 57-60 रुपये

ब्लैकस्टोन समर्थित होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड का 2,600 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 17 अगस्त को सार्वजनिक अभिदान के लिए खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए 57-60 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब 17,298 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।कपंनी की सार्वजनिक घोषणा में दी गई जानकारी के अनुसार, आईपीओ 19 अगस्त को बंद होगा जबकि बड़े (एंकर) निवेशक 14 अगस्त को बोली लगा पाएंगे। यह निर्गम पूरी तरह से नए शेयर पर आधारित होगा जिनका कुल मूल्य 2,600 करोड़ रुपये तक होगा। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं है।कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी। आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, ब्लैकस्टोन की कंपनी में फिलहाल करीब 89 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी के शेयर को 24 अगस्त बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स औद्योगिक तथा लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचा निर्माता एवं संचालक है।

PNSPNS
Aug 12, 2026 - 17:51
 0
Horizon Industrial Parks का IPO 17 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 57-60 रुपये

ब्लैकस्टोन समर्थित होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड का 2,600 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 17 अगस्त को सार्वजनिक अभिदान के लिए खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए 57-60 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब 17,298 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

कपंनी की सार्वजनिक घोषणा में दी गई जानकारी के अनुसार, आईपीओ 19 अगस्त को बंद होगा जबकि बड़े (एंकर) निवेशक 14 अगस्त को बोली लगा पाएंगे। यह निर्गम पूरी तरह से नए शेयर पर आधारित होगा जिनका कुल मूल्य 2,600 करोड़ रुपये तक होगा। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं है।

कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी। आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, ब्लैकस्टोन की कंपनी में फिलहाल करीब 89 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी के शेयर को 24 अगस्त बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स औद्योगिक तथा लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचा निर्माता एवं संचालक है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow