Fridge में Food Storage की ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें सही तरीका और Tips

आज के समय में ज्यादातर घरों में फ्रिज जरुर होते हैं। बिना इसके कोई काम नहीं आता है। बचा हुआ खाना हम सभी फ्रिज में रखते हैं। फ्रिज में दूध को स्टोर करते हैं या सब्जियों को जरुर रखते हैं। वैसे हर चीज के लिए फ्रिज की जरुरत होती है। कुछ लोग तो यह सोचते हैं कि अगर खाना  फ्रिज में रखते हैं तो यह कई दिनों तक चलता है, लेकिन ऐसा जरुरी नहीं हैं, कई बार फ्रिज में खाना रखने से खराब हो जाता है। इसके साथ ही खाने का स्वाद बदल जाता है और फ्रेशनेस भी खत्म हो जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण खाना रखने का तरीका होता है। यदि आप खाने को सही ढंग से स्टोर करते हैं, तो ये जल्दी खराब नहीं होता। आइए आपको कुछ ट्रिक्स बताते हैं, जिससे आपका खाना फ्रेश बना रहेगा।गर्म खाना सीधे फ्रिज में न रखेंअक्सर होता है कि लोग जल्दी-जल्दी में गरम खाना फ्रिज में रख देते हैं। जिससे खाना जल्दी खराब होने लगता है। जब आप फ्रिज में गरम खाना रखते हैं तो उसके टेंपरेचर पर भी असर पड़ता है। बेहतर है कि खाना पहले थोड़ा ठंडा होने दें और इसे फ्रिज में रख दें।एयरटाइट डिब्बों में रखें खानाअगर आप फ्रिज में खाना खुला रखते हैं, तो इससे खाना जल्दी खराब होता है। क्योंकि नमी से स्वाद बदल जाता है। इसलिए कोशिश करें कि खाने को ऐसे डिब्बों में रखें जिनमें हवा न जा सके। इससे खाना फ्रेश भी रहता है और बाकी दूसरी चीजें भी नहीं खराब होती हैं।खाने को छोटे हिस्सों में रखेंअगर भोजन ज्यादा बच जाए, तो उसे एक ही बड़े कंटेनर में रखने के बजाय अलग-अलग छोटे हिस्सों में स्टोर करना बेहतर होता है। इससे जितनी जरूरत हो उतना ही खाना निकालना आसान रहता है और बाकी बचा हुआ भोजन भी लंबे समय तक सुरक्षित बना रहता है।फ्रिज को जरूरत से ज्यादा न भरेंअगर आप फ्रिज में बहुत ज्यादा सामान भर देते हैं, तो ठंडी हवा सही तरीके से हर जगह नहीं पहुंच पाती है। इस कारण से खाना खराब हो जाता है। इसलिए ध्यान रखे कि फ्रिज में थोड़ा जगह खाली भी रखें। इससे फ्रिज में ठंडक बनीं रहती है।खाना स्टोर करते समय इन बातों का रखें ध्‍यान- हमेशा बचा हुआ खाना ढककर रखें।- बहुत पुराने खाने को ज्यादा दिनों तक फ्रिज में न रखें।- पके हुए खाने और कच्ची चीजों को एकदम अलग रखें।

PNSPNS
Apr 16, 2026 - 09:34
 0
Fridge में Food Storage की ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें सही तरीका और Tips
आज के समय में ज्यादातर घरों में फ्रिज जरुर होते हैं। बिना इसके कोई काम नहीं आता है। बचा हुआ खाना हम सभी फ्रिज में रखते हैं। फ्रिज में दूध को स्टोर करते हैं या सब्जियों को जरुर रखते हैं। वैसे हर चीज के लिए फ्रिज की जरुरत होती है। कुछ लोग तो यह सोचते हैं कि अगर खाना  फ्रिज में रखते हैं तो यह कई दिनों तक चलता है, लेकिन ऐसा जरुरी नहीं हैं, कई बार फ्रिज में खाना रखने से खराब हो जाता है। इसके साथ ही खाने का स्वाद बदल जाता है और फ्रेशनेस भी खत्म हो जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण खाना रखने का तरीका होता है। यदि आप खाने को सही ढंग से स्टोर करते हैं, तो ये जल्दी खराब नहीं होता। आइए आपको कुछ ट्रिक्स बताते हैं, जिससे आपका खाना फ्रेश बना रहेगा।

गर्म खाना सीधे फ्रिज में न रखें

अक्सर होता है कि लोग जल्दी-जल्दी में गरम खाना फ्रिज में रख देते हैं। जिससे खाना जल्दी खराब होने लगता है। जब आप फ्रिज में गरम खाना रखते हैं तो उसके टेंपरेचर पर भी असर पड़ता है। बेहतर है कि खाना पहले थोड़ा ठंडा होने दें और इसे फ्रिज में रख दें।

एयरटाइट डिब्बों में रखें खाना

अगर आप फ्रिज में खाना खुला रखते हैं, तो इससे खाना जल्दी खराब होता है। क्योंकि नमी से स्वाद बदल जाता है। इसलिए कोशिश करें कि खाने को ऐसे डिब्बों में रखें जिनमें हवा न जा सके। इससे खाना फ्रेश भी रहता है और बाकी दूसरी चीजें भी नहीं खराब होती हैं।

खाने को छोटे हिस्सों में रखें

अगर भोजन ज्यादा बच जाए, तो उसे एक ही बड़े कंटेनर में रखने के बजाय अलग-अलग छोटे हिस्सों में स्टोर करना बेहतर होता है। इससे जितनी जरूरत हो उतना ही खाना निकालना आसान रहता है और बाकी बचा हुआ भोजन भी लंबे समय तक सुरक्षित बना रहता है।

फ्रिज को जरूरत से ज्यादा न भरें

अगर आप फ्रिज में बहुत ज्यादा सामान भर देते हैं, तो ठंडी हवा सही तरीके से हर जगह नहीं पहुंच पाती है। इस कारण से खाना खराब हो जाता है। इसलिए ध्यान रखे कि फ्रिज में थोड़ा जगह खाली भी रखें। इससे फ्रिज में ठंडक बनीं रहती है।

खाना स्टोर करते समय इन बातों का रखें ध्‍यान

- हमेशा बचा हुआ खाना ढककर रखें।

- बहुत पुराने खाने को ज्यादा दिनों तक फ्रिज में न रखें।

- पके हुए खाने और कच्ची चीजों को एकदम अलग रखें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow