Delhi Weather Updates: खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर छह उड़ानों का मार्ग बदला

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार शाम खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कुल छह उड़ानों का मार्ग बदला गया और कई उड़ानों में देरी हुई। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। बुधवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मध्यम से तेज बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। सूत्र ने बताया कि चार उड़ानों को जयपुर और दो उड़ानों को लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। यहां प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन होता है।

PNSPNS
Jul 11, 2025 - 04:30
 0
Delhi Weather Updates: खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर छह उड़ानों का मार्ग बदला

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार शाम खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कुल छह उड़ानों का मार्ग बदला गया और कई उड़ानों में देरी हुई। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। बुधवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मध्यम से तेज बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

सूत्र ने बताया कि चार उड़ानों को जयपुर और दो उड़ानों को लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। यहां प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन होता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow