Chai Par Sameeksha: Modi Govt के खिलाफ Congress करेगी हल्लाबोल, क्या Bangladesh में होगा Action?

प्रभासाक्षी के साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह हमने मनरेगा को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन और बांग्लादेश की स्थिति पर चर्चा की। हमेशा की तरह इस कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे। नीरज कुमार दुबे ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कहा कि सरकार जो जी राम जी बिल लेकर आई है, उसका देशभर में स्वागत हो रहा है। हालांकि कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। मनरेगा हो या फिर जी राम जी विधायक हो, उससे किसका फायदा होना था, उन लोगों को फायदा होना था जो देश के ग्रामीण हिस्सों में रहते हैं जो मजदूरी करते हैं, जिन्हें रोजगार चाहिए और वह सब उसका स्वागत कर रहे हैं। लेकिन इस बिल का विरोध कौन कर रहा है, इस बिल का विरोध वह लोग कर रहे हैं जिनको सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक करनी होती है। प्रभासाक्षी के संपादक नीरज दुबे ने आगे कहा कि किसी भी राज्य से यहां तक की कांग्रेस शासित राज्यों से भी इस तरह की कोई खबरें नहीं आई कि इस बिल के खिलाफ कोई मजदूर संगठन प्रदर्शन कर रहा है, सड़क पर उतरा है। वैसे लोग भी अभी तक सामने नहीं आए हैं जिन्हें लगता है कि इस बिल के आ जाने के बाद से उनका रोजगार खत्म हो सकता है। नीरज दुबे ने यह भी दावा किया कि जी राम जी बिल का सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस विरोध कर रही है। उसके जो इंडिया गठबंधन के साथी हैं, वह भी इसका खुलकर विरोध नहीं कर रहे हैं। ममता बनर्जी की चुनावी मजबूरी है इसलिए फिलहाल वह इस मुद्दे पर बोलती हुई दिखाई दे रही हैं। नीरज दुबे ने कहा कि हां, यह बात सही है कि कई दलों ने महात्मा गांधी का नाम हटाने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी के नाम को कहीं से हटाया नहीं जा सकता है। हां, नाम बदला गया है। लेकिन महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता है. वे लोगों के दिलों में बसते हैं। इसे भी पढ़ें: आज के भारत से भी पुराने फोल्डेड माउंटेन रेंज की कहानी... जिसके लिए अपने ही फैसले पर SC को लेना पड़ा U-टर्ननीरज दुबे ने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। एक पड़ोसी के नाते हम सब बहुत चिंतित हैं। बांग्लादेश के हालात पर भारत सरकार नजर बनाए हुए है। वहां पर जिस तरीके से अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है, उस पर भारत गौर कर रहा है। नीरज दुबे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्पसंख्यकों के खिलाफ बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार का मुद्दा वहां के अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के समक्ष भी उठा चुके हैं। नीरज दुबे ने कहा कि अभी हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार का बांग्लादेश में यह दूसरा दौर चल रहा है। हालांकि भारत अभी भी कठोर शब्दों में इसकी निंदा कर रहा है और संबंधित लोगों के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया है। इतना ही नहीं, बांग्लादेश में भारत के खिलाफ जो भी दुष्प्रचार चल रहा है, उसको लेकर भी केंद्र सरकार अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कर रहा है।नीरज दुबे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय डिप्लोमेसी में हर चीज के अलग-अलग तरीके बनाए गए हैं। भारत उन तरीकों को अपनाते हुए आगे बढ़ रहा है। संबंधित अधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा कूटनीतिक तौर पर उठाया जा रहा है। तमाम जो विकल्प उपलब्ध है, भारत उसका इस्तेमाल कर रहा है। बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है उसकी वजह से भारत सरकार पूरी तरीके से सतर्क है। भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा बढ़ा चुका है। 

PNSPNS
Dec 29, 2025 - 22:32
 0
Chai Par Sameeksha: Modi Govt के खिलाफ Congress करेगी हल्लाबोल, क्या Bangladesh में होगा Action?
प्रभासाक्षी के साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह हमने मनरेगा को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन और बांग्लादेश की स्थिति पर चर्चा की। हमेशा की तरह इस कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे। नीरज कुमार दुबे ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कहा कि सरकार जो जी राम जी बिल लेकर आई है, उसका देशभर में स्वागत हो रहा है। हालांकि कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। मनरेगा हो या फिर जी राम जी विधायक हो, उससे किसका फायदा होना था, उन लोगों को फायदा होना था जो देश के ग्रामीण हिस्सों में रहते हैं जो मजदूरी करते हैं, जिन्हें रोजगार चाहिए और वह सब उसका स्वागत कर रहे हैं। लेकिन इस बिल का विरोध कौन कर रहा है, इस बिल का विरोध वह लोग कर रहे हैं जिनको सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक करनी होती है। 

प्रभासाक्षी के संपादक नीरज दुबे ने आगे कहा कि किसी भी राज्य से यहां तक की कांग्रेस शासित राज्यों से भी इस तरह की कोई खबरें नहीं आई कि इस बिल के खिलाफ कोई मजदूर संगठन प्रदर्शन कर रहा है, सड़क पर उतरा है। वैसे लोग भी अभी तक सामने नहीं आए हैं जिन्हें लगता है कि इस बिल के आ जाने के बाद से उनका रोजगार खत्म हो सकता है। नीरज दुबे ने यह भी दावा किया कि जी राम जी बिल का सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस विरोध कर रही है। उसके जो इंडिया गठबंधन के साथी हैं, वह भी इसका खुलकर विरोध नहीं कर रहे हैं। ममता बनर्जी की चुनावी मजबूरी है इसलिए फिलहाल वह इस मुद्दे पर बोलती हुई दिखाई दे रही हैं। नीरज दुबे ने कहा कि हां, यह बात सही है कि कई दलों ने महात्मा गांधी का नाम हटाने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी के नाम को कहीं से हटाया नहीं जा सकता है। हां, नाम बदला गया है। लेकिन महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता है. वे लोगों के दिलों में बसते हैं। 

इसे भी पढ़ें: आज के भारत से भी पुराने फोल्डेड माउंटेन रेंज की कहानी... जिसके लिए अपने ही फैसले पर SC को लेना पड़ा U-टर्न

नीरज दुबे ने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। एक पड़ोसी के नाते हम सब बहुत चिंतित हैं। बांग्लादेश के हालात पर भारत सरकार नजर बनाए हुए है। वहां पर जिस तरीके से अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है, उस पर भारत गौर कर रहा है। नीरज दुबे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्पसंख्यकों के खिलाफ बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार का मुद्दा वहां के अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के समक्ष भी उठा चुके हैं। नीरज दुबे ने कहा कि अभी हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार का बांग्लादेश में यह दूसरा दौर चल रहा है। हालांकि भारत अभी भी कठोर शब्दों में इसकी निंदा कर रहा है और संबंधित लोगों के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया है। इतना ही नहीं, बांग्लादेश में भारत के खिलाफ जो भी दुष्प्रचार चल रहा है, उसको लेकर भी केंद्र सरकार अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कर रहा है।

नीरज दुबे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय डिप्लोमेसी में हर चीज के अलग-अलग तरीके बनाए गए हैं। भारत उन तरीकों को अपनाते हुए आगे बढ़ रहा है। संबंधित अधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा कूटनीतिक तौर पर उठाया जा रहा है। तमाम जो विकल्प उपलब्ध है, भारत उसका इस्तेमाल कर रहा है। बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है उसकी वजह से भारत सरकार पूरी तरीके से सतर्क है। भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा बढ़ा चुका है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow