California में F-35B लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित बाहर निकला

सैन डिएगो (अमेरिका), एक अगस्त (एपी) अमेरिकी मरीन कोर ने कहा कि कैलिफोर्निया में एफ-35बी स्टील्थ लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसके पायलट ने समय रहते विमान से आपात स्थिति में बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। मरीन कोर के अनुसार, यह विमान शुक्रवार को सैन डिएगो स्थित मिरामार एयर बेस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट को सुरक्षित बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।उसे मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान रनवे की ओर उतर रहा था, तभी वह अचानक धीमा पड़ गया। जमीन से करीब 30 मीटर की ऊंचाई पर पायलट आपात स्थिति में विमान से बाहर निकला और पैराशूट खुलने के कुछ ही क्षण बाद विमान जमीन से टकराकर विस्फोट के साथ आग की लपटों में घिर गया।हादसे के बाद घटनास्थल पर दमकल और सैन्य बचाव दल पहुंच गया तथा आग पर काबू पाया गया। एफ-35बी, एफ-35 लड़ाकू विमान का ऐसा संस्करण है जिसे कम दूरी से उड़ान भरने और लगभग सीधी लैंडिंग करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत लगभग 10.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।मरीन कोर ने एक बयान में शुक्रवार की इस दुर्घटना को ‘क्लास-ए मिसहैप’ यानी सबसे गंभीर श्रेणी की सैन्य विमान दुर्घटना बताया है। इस श्रेणी में वे हादसे शामिल होते हैं जिनमें विमान पूरी तरह नष्ट हो जाए, 20 लाख डॉलर से अधिक का नुकसान हो या किसी सैन्यकर्मी की मौत हो। अमेरिकी सेना के बेड़े में एफ-35 को सबसे सुरक्षित और अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों में गिना जाता है।

PNSPNS
Aug 1, 2026 - 17:42
 0
California में F-35B लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित बाहर निकला

सैन डिएगो (अमेरिका), एक अगस्त (एपी) अमेरिकी मरीन कोर ने कहा कि कैलिफोर्निया में एफ-35बी स्टील्थ लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसके पायलट ने समय रहते विमान से आपात स्थिति में बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। मरीन कोर के अनुसार, यह विमान शुक्रवार को सैन डिएगो स्थित मिरामार एयर बेस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट को सुरक्षित बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

उसे मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान रनवे की ओर उतर रहा था, तभी वह अचानक धीमा पड़ गया। जमीन से करीब 30 मीटर की ऊंचाई पर पायलट आपात स्थिति में विमान से बाहर निकला और पैराशूट खुलने के कुछ ही क्षण बाद विमान जमीन से टकराकर विस्फोट के साथ आग की लपटों में घिर गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर दमकल और सैन्य बचाव दल पहुंच गया तथा आग पर काबू पाया गया। एफ-35बी, एफ-35 लड़ाकू विमान का ऐसा संस्करण है जिसे कम दूरी से उड़ान भरने और लगभग सीधी लैंडिंग करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत लगभग 10.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।

मरीन कोर ने एक बयान में शुक्रवार की इस दुर्घटना को ‘क्लास-ए मिसहैप’ यानी सबसे गंभीर श्रेणी की सैन्य विमान दुर्घटना बताया है। इस श्रेणी में वे हादसे शामिल होते हैं जिनमें विमान पूरी तरह नष्ट हो जाए, 20 लाख डॉलर से अधिक का नुकसान हो या किसी सैन्यकर्मी की मौत हो। अमेरिकी सेना के बेड़े में एफ-35 को सबसे सुरक्षित और अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों में गिना जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow