Bangladesh: मोहम्मद यूनुस ने हिंदुओं को दी जन्माष्टमी की बधाई, बोले- मैं सद्भाव के अटूट बंधन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हूं

इस्कॉन के एक प्रमुख पूर्व पुजारी और बांग्लादेश सम्मिलिता सनातनी जागरण जोत के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी के लगभग एक साल बाद, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने जन्माष्टमी के अवसर पर हिंदू समुदाय को शुभकामनाएँ दीं। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश जारी किया। यूनुस ने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों की प्रशंसा करते हुए उनके न्याय, मानवीय करुणा और शांति के संदेश को एक अधिक सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण बताया। इसे भी पढ़ें: भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेशी महिला मुंबई के जेजे अस्पताल से भागीमोहम्मद यूनुस नेशुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश आपसी सद्भाव व भाईचारे को मजबूत करने तथा देश में वर्तमान व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने में मदद करेंगे। यूनुस की यह बधाई पिछले साल अगस्त में सत्ता में आने के बाद हिंदू समुदाय के सदस्यों और उनके अराधना स्थलों पर कथित हमलों की लगातार हुई घटनाओं को लेकर व्यापक चिंताओं के बीच आई है। सरकारी बांग्लादेश संवाद संस्था (बीएसएस) की खबर के अनुसार, यूनुस ने एक संदेश में कहा कि सृष्टिकर्ता के प्रति समर्पण और समाज में शांति की स्थापना पर केंद्रित भगवान कृष्ण के मूल्य सभी धर्मों के लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी से सतर्क रहने का आह्वान करता हूं ताकि कोई भी समाज में मौजूदा व्यवस्था, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को कमजोर न कर सके। मेरा मानना है कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श और शिक्षाएं आपसी सद्भावना एवं भाईचारे के बंधन को और मजबूत करेंगी। यूनुस ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव बांग्लादेश की संस्कृति की एक अद्वितीय पहचान है और यहां के लोग सदियों से अपने-अपने धर्मों का पालन करते हुए “मजबूत सौहार्द की भावना” को बनाए रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी अंतरिम सरकार सद्भाव के इस अटूट बंधन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसे भी पढ़ें: Bangladesh Mourning Day 2025: 15 अगस्त को बांग्लादेश ने खोया था 'राष्ट्रपति', मिला था इतिहास का गहरा जख्मयूनुस ने कहा, ‘‘आइए, हम अपने सामूहिक प्रयासों से भेदभाव मुक्त और सांप्रदायिक सद्भाव से समृद्ध एक नए बांग्लादेश का निर्माण करें।’’ पिछले साल अगस्त में यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों में खटास आ गई थी। भारत अपने इस पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं पर हमलों को लेकर चिंता व्यक्त करता रहा है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बांग्लादेश में सार्वजनिक अवकाश रहता है। 

PNSPNS
Aug 17, 2025 - 04:30
 0
Bangladesh: मोहम्मद यूनुस ने हिंदुओं को दी जन्माष्टमी की बधाई, बोले- मैं सद्भाव के अटूट बंधन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हूं
इस्कॉन के एक प्रमुख पूर्व पुजारी और बांग्लादेश सम्मिलिता सनातनी जागरण जोत के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी के लगभग एक साल बाद, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने जन्माष्टमी के अवसर पर हिंदू समुदाय को शुभकामनाएँ दीं। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश जारी किया। यूनुस ने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों की प्रशंसा करते हुए उनके न्याय, मानवीय करुणा और शांति के संदेश को एक अधिक सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।
 

इसे भी पढ़ें: भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेशी महिला मुंबई के जेजे अस्पताल से भागी


मोहम्मद यूनुस नेशुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश आपसी सद्भाव व भाईचारे को मजबूत करने तथा देश में वर्तमान व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने में मदद करेंगे। यूनुस की यह बधाई पिछले साल अगस्त में सत्ता में आने के बाद हिंदू समुदाय के सदस्यों और उनके अराधना स्थलों पर कथित हमलों की लगातार हुई घटनाओं को लेकर व्यापक चिंताओं के बीच आई है। सरकारी बांग्लादेश संवाद संस्था (बीएसएस) की खबर के अनुसार, यूनुस ने एक संदेश में कहा कि सृष्टिकर्ता के प्रति समर्पण और समाज में शांति की स्थापना पर केंद्रित भगवान कृष्ण के मूल्य सभी धर्मों के लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। 

उन्होंने कहा कि मैं सभी से सतर्क रहने का आह्वान करता हूं ताकि कोई भी समाज में मौजूदा व्यवस्था, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को कमजोर न कर सके। मेरा मानना है कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श और शिक्षाएं आपसी सद्भावना एवं भाईचारे के बंधन को और मजबूत करेंगी। यूनुस ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव बांग्लादेश की संस्कृति की एक अद्वितीय पहचान है और यहां के लोग सदियों से अपने-अपने धर्मों का पालन करते हुए “मजबूत सौहार्द की भावना” को बनाए रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी अंतरिम सरकार सद्भाव के इस अटूट बंधन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Mourning Day 2025: 15 अगस्त को बांग्लादेश ने खोया था 'राष्ट्रपति', मिला था इतिहास का गहरा जख्म


यूनुस ने कहा, ‘‘आइए, हम अपने सामूहिक प्रयासों से भेदभाव मुक्त और सांप्रदायिक सद्भाव से समृद्ध एक नए बांग्लादेश का निर्माण करें।’’ पिछले साल अगस्त में यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों में खटास आ गई थी। भारत अपने इस पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं पर हमलों को लेकर चिंता व्यक्त करता रहा है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बांग्लादेश में सार्वजनिक अवकाश रहता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow