Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

वैश्विक निवेश कंपनी बेन कैपिटल ने सोमवार को खुले बाजार में लेनदेन के जरिये एम्बैसी ऑफिस पार्क्स रीट में 5.64 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेच दी। अमेरिका स्थित बेन कैपिटल ने बेंगलुरु स्थित एम्बैसी ऑफिस पार्क्स रीट की कुल 5,34,51,142 यूनिट बेची हैं। एनएसई के थोक सौदे के आंकड़ों के अनुसार, ये यूनिट रीट की 5.64 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।इन रीट को 435.01 से 435.05 रुपये प्रति इकाई के भाव पर बेचा गया, जिससे सौदे का कुल मूल्य 2,325.28 करोड़ रुपये रहा। एम्बैसी रीट की यूनिट के खरीदारों का ब्योरा पता नहीं चल सका। एम्बैसी आरईआईटी (रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट) को रियल एस्टेट कंपनी एम्बैसी समूह का समर्थन प्राप्त है।समूह की दो अन्य सूचीबद्ध कंपनियां एम्बैसी डेवलपमेंट्स और वीवर्क इंडिया हैं।

PNSPNS
Aug 19, 2026 - 04:31
 0
Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

वैश्विक निवेश कंपनी बेन कैपिटल ने सोमवार को खुले बाजार में लेनदेन के जरिये एम्बैसी ऑफिस पार्क्स रीट में 5.64 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेच दी। अमेरिका स्थित बेन कैपिटल ने बेंगलुरु स्थित एम्बैसी ऑफिस पार्क्स रीट की कुल 5,34,51,142 यूनिट बेची हैं। एनएसई के थोक सौदे के आंकड़ों के अनुसार, ये यूनिट रीट की 5.64 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

इन रीट को 435.01 से 435.05 रुपये प्रति इकाई के भाव पर बेचा गया, जिससे सौदे का कुल मूल्य 2,325.28 करोड़ रुपये रहा। एम्बैसी रीट की यूनिट के खरीदारों का ब्योरा पता नहीं चल सका। एम्बैसी आरईआईटी (रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट) को रियल एस्टेट कंपनी एम्बैसी समूह का समर्थन प्राप्त है।

समूह की दो अन्य सूचीबद्ध कंपनियां एम्बैसी डेवलपमेंट्स और वीवर्क इंडिया हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow