Argentina में भारतीय Pharma कंपनियों के लिए आसान होगा प्रवेश, नियमों में ढील

वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि अर्जेंटीना ने अपने यहां भारतीय दवा क्षेत्र के प्रवेश को सुगम बनाने के लिए बाधाओं को कम करने की प्रतिबद्धता जताई है। मंत्रालय ने कहा कि इससे भारतीय दवा कंपनियों के लिए व्यापक अवसर मिलने और अर्जेंटीना में गुणवत्तापूर्ण तथा किफायती स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार होने की उम्मीद है। मंत्रालय ने आगे कहा, अर्जेंटीना ने अपने दवा नियामक ढांचे के तहत भारत को एनेक्स-2 से एनेक्स-1 में अपग्रेड करने और बाजार में प्रवेश की बाधाओं को कम करने की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।यह मुद्दा इस सप्ताह वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल की ब्यूनस आयर्स यात्रा के दौरान चर्चा में आया। वह भारत-अर्जेंटीना संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की बैठक के लिए अर्जेंटीना में थे, जो 24 अगस्त, 2026 को ब्यूनस आयर्स के पलासियो सैन मार्टिन में आयोजित की गई थी। भारत और अर्जेंटीना के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2025 में 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया, जिसने 17 प्रतिशत से अधिक की निरंतर वार्षिक वृद्धि दर्ज की।इस दौरान खनन, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर भी चर्चा हुई।

PNSPNS
Aug 29, 2026 - 14:33
 0
Argentina में भारतीय Pharma कंपनियों के लिए आसान होगा प्रवेश, नियमों में ढील

वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि अर्जेंटीना ने अपने यहां भारतीय दवा क्षेत्र के प्रवेश को सुगम बनाने के लिए बाधाओं को कम करने की प्रतिबद्धता जताई है। मंत्रालय ने कहा कि इससे भारतीय दवा कंपनियों के लिए व्यापक अवसर मिलने और अर्जेंटीना में गुणवत्तापूर्ण तथा किफायती स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार होने की उम्मीद है। मंत्रालय ने आगे कहा, अर्जेंटीना ने अपने दवा नियामक ढांचे के तहत भारत को एनेक्स-2 से एनेक्स-1 में अपग्रेड करने और बाजार में प्रवेश की बाधाओं को कम करने की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।

यह मुद्दा इस सप्ताह वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल की ब्यूनस आयर्स यात्रा के दौरान चर्चा में आया। वह भारत-अर्जेंटीना संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की बैठक के लिए अर्जेंटीना में थे, जो 24 अगस्त, 2026 को ब्यूनस आयर्स के पलासियो सैन मार्टिन में आयोजित की गई थी। भारत और अर्जेंटीना के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2025 में 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया, जिसने 17 प्रतिशत से अधिक की निरंतर वार्षिक वृद्धि दर्ज की।

इस दौरान खनन, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर भी चर्चा हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow