90% लोग किचन की इन चीजों को गलत तरीके से यूज करते हैं, कहीं आप भी तो उनमें से एक नहीं?

किचन में काम करना किसी कला से कम नहीं है। अगर आप यह सोचते हैं कि बस खाना बनाकर सर्व करना ही काफी है तो आप गलत है। दरअसल, किचन में आप किस तरह से काम करते हैं, यह भी बहुत मायने रखता है। हम सभी को किचन में एक खास तरह से काम करने की आदत है और सालों से हम उसी तरह से काम करते हैं। लेकिन क्या आपको यह जानकारी है कि किचन में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें हम गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं और आज भी हमारा तरीका बदला नहीं है। लेकिन जब किचन में चीजों को गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इसका असर सिर्फ सामान पर नहीं पड़ता, बल्कि खाना बनाने का समय बढ़ता है। इतना ही नहीं, इससे स्वाद भी खराब हो सकता है और कभी-कभी तो सामान भी जल्दी खराब भी हो जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको किचन की ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें हम अब तक गलत तरीके से इस्तेमाल करते आए हैं-तेज आंच पर नॉन-स्टिक पैन में खाना बनानानॉन-स्टिक पैन इन दिनों इंडियन किचन में काफी पॉपुलर हो रहे हैं। अमूमन यह देखने में आता है कि लोग जल्दी खाना बनाने के लिए नॉन-स्टिक पैन को हाई फ्लेम पर रख देते हैं। हालांकि, यहीं पर आप गलती कर बैठते हैं। ज्यादा गर्म होने पर उसकी कोटिंग धीरे-धीरे खराब होने लगती है। जिसकी वजह से ना केवल खाना चिपकने लगता है, बल्कि इससे पैन की शेल्फ लाइफ भी खराब हो जाती है। इसलिए नॉन-स्टिक पैन को हमेशा लो या मीडियम फ्लेम पर ही इस्तेमाल करें। साथ ही, यह भी ध्यान रखें कि आप पैन को यूं ही खाली ज्यादा देर तक गर्म ना करें।  इसे भी पढ़ें: Beat the Heat: चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये Royal Mango Rabri Falooda, नोट करें आसान रेसिपीलकड़ी के चॉपिंग बोर्ड को सिर्फ पानी से धोनाकिचन में चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है और आजकल लोग लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। इस्तेमाल के बाद इन्हें अमूमन पानी से वॉश किया जाता है। लेकिन सिर्फ इतना करना ही काफी नहीं होता। इस्तेमाल के दौरान इनमें छोटे-छोटे कट्स में गंदगी और बैक्टीरिया फंस सकते हैं। इसलिए, लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड को हल्के साबुन से धोएं और कभी-कभी नमक और नींबू से रगड़ें। इसे धोने के बाद अच्छी तरह सुखाना ना भूलें।  गरम चीजों को मिक्सर में तुरंत पीसनाअक्सर किचन में काम करते समय हम एक जल्दबाजी में रहते हैं और इसलिए कभी-कभी गरम ग्रेवी, सूप या मसाला सीधे मिक्सर में डालकर तुरंत पीस देते हैं। लेकिन जब आप ऐसा करते हैं तो इससे अंदर भाप बनती है और ढक्कन खुल सकता है। इससे ना केवल जलने का खतरा रहता है, बल्कि मिक्सर पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है। इसलिए, आप मिक्सर में जो भी पीसें, पहले उसे थोड़ा ठंडा होने दें। साथ ही यह भी ख्याल रखें कि आप जार आधा ही भरें।- मिताली जैन

PNSPNS
Apr 25, 2026 - 09:58
 0
90% लोग किचन की इन चीजों को गलत तरीके से यूज करते हैं, कहीं आप भी तो उनमें से एक नहीं?
किचन में काम करना किसी कला से कम नहीं है। अगर आप यह सोचते हैं कि बस खाना बनाकर सर्व करना ही काफी है तो आप गलत है। दरअसल, किचन में आप किस तरह से काम करते हैं, यह भी बहुत मायने रखता है। हम सभी को किचन में एक खास तरह से काम करने की आदत है और सालों से हम उसी तरह से काम करते हैं। लेकिन क्या आपको यह जानकारी है कि किचन में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें हम गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं और आज भी हमारा तरीका बदला नहीं है। 

लेकिन जब किचन में चीजों को गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इसका असर सिर्फ सामान पर नहीं पड़ता, बल्कि खाना बनाने का समय बढ़ता है। इतना ही नहीं, इससे स्वाद भी खराब हो सकता है और कभी-कभी तो सामान भी जल्दी खराब भी हो जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको किचन की ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें हम अब तक गलत तरीके से इस्तेमाल करते आए हैं-


तेज आंच पर नॉन-स्टिक पैन में खाना बनाना

नॉन-स्टिक पैन इन दिनों इंडियन किचन में काफी पॉपुलर हो रहे हैं। अमूमन यह देखने में आता है कि लोग जल्दी खाना बनाने के लिए नॉन-स्टिक पैन को हाई फ्लेम पर रख देते हैं। हालांकि, यहीं पर आप गलती कर बैठते हैं। ज्यादा गर्म होने पर उसकी कोटिंग धीरे-धीरे खराब होने लगती है। जिसकी वजह से ना केवल खाना चिपकने लगता है, बल्कि इससे पैन की शेल्फ लाइफ भी खराब हो जाती है। इसलिए नॉन-स्टिक पैन को हमेशा लो या मीडियम फ्लेम पर ही इस्तेमाल करें। साथ ही, यह भी ध्यान रखें कि आप पैन को यूं ही खाली ज्यादा देर तक गर्म ना करें।  

इसे भी पढ़ें: Beat the Heat: चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये Royal Mango Rabri Falooda, नोट करें आसान रेसिपी

लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड को सिर्फ पानी से धोना

किचन में चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है और आजकल लोग लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। इस्तेमाल के बाद इन्हें अमूमन पानी से वॉश किया जाता है। लेकिन सिर्फ इतना करना ही काफी नहीं होता। इस्तेमाल के दौरान इनमें छोटे-छोटे कट्स में गंदगी और बैक्टीरिया फंस सकते हैं। इसलिए, लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड को हल्के साबुन से धोएं और कभी-कभी नमक और नींबू से रगड़ें। इसे धोने के बाद अच्छी तरह सुखाना ना भूलें।  

गरम चीजों को मिक्सर में तुरंत पीसना

अक्सर किचन में काम करते समय हम एक जल्दबाजी में रहते हैं और इसलिए कभी-कभी गरम ग्रेवी, सूप या मसाला सीधे मिक्सर में डालकर तुरंत पीस देते हैं। लेकिन जब आप ऐसा करते हैं तो इससे अंदर भाप बनती है और ढक्कन खुल सकता है। इससे ना केवल जलने का खतरा रहता है, बल्कि मिक्सर पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है। इसलिए, आप मिक्सर में जो भी पीसें, पहले उसे थोड़ा ठंडा होने दें। साथ ही यह भी ख्याल रखें कि आप जार आधा ही भरें।

- मिताली जैन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow