2026 में, अफ़ग़ानिस्तान में विशाल मानवीय संकट जारी रहने की आशंका
संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और मानवीय सहायता साझेदार संगठनों ने मंगलवार को चेतावनी दी है कि अफ़ग़ानिस्तान, 2026 में भी, दुनिया के सबसे बड़े मानवीय संकटों में से एक बना रह सकता है. इसके मद्देनज़र, देश में सर्वाधिक ज़रूरतमन्दों तक पहुँचाने के लिए 1.7 अरब डॉलर की अपील जारी की गई है, ताकि क़रीब 1.8 करोड़ ज़रूरतमन्द लोगों को मदद मुहैया कराई जा सके.
What's Your Reaction?