म्याँमार: धमकियों व हिंसा के माहौल में, सेना द्वारा 'थोपे गए चुनावों' पर चिन्ता
म्याँमार में व्यापक पैमाने पर धमकियों व हिंसा के माहौल के बीच सैन्य नेतृत्व द्वारा महीने, दिसम्बर के अन्तिम सप्ताह में चुनाव कराए जाने की योजना है, जिससे आम नागरिकों के लिए नई चुनौतियाँ पैदा होने का जोखिम है. मानवाधिकार मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (OHCHR) ने वर्तमान परिस्थितियों में निर्वाचन प्रक्रिया से पूरे देश में असुरक्षा, भय, ध़्रुवीकरण को और हवा मिलने की आशंका जताई है.
What's Your Reaction?