नैनीताल-मसूरी से मन भर गया? इस बार उत्तराखंड के इस हिलस्टेशन में करें रोमांचक छुट्टियों की प्लानिंग!

आजकल सबसे ज्यादा भीड़ नैनीताल और मसूरी में देखने को मिलती है, जिससे पर्यटक भी ऊब जाते हैं। घूमने के शौकीन लोगों को सुकून और शांति वाली जगहें पसंद आती हैं, जहां पर प्राकृतिक खूबसूरत नजारे हो।  अगर आप भी उत्तराखंड के पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप कम भीड़ वाली जगह  काणाताल की ओर जा सकते हैं। देहरादून से करीब 78 किलोमीटर पर स्थित है यह छोटा-सा गांव टिहरी गढ़वाल जिले में है। खूबसूरती के मामले में यह जगह बेहद खास है। यहां पर  देवदार और ओक के घने जंगलों और हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों के अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। यहां के वातावरण से आपका मन एकदम फ्रेश फील करेगा।किसलिए खास है काणाताल?आपको बता दें कि काणाताल का नाम 'काणाताल' झील के नाम पर पड़ा था, जो कि अब यह लेक सूख चुकी है। यह जगह बेहद ही खूबसूरत है और वातावरण भी काफी शांत है। जो लोग जीवन की भागदौड़ से तंग आ चुके हैं, वो लोग इस जगह पर घूमने जरुर जाएं। काणाताल में घूमने के लिए लोकप्रिय जगहें?- टिहरी झील: काणाताल से कुछ ही दूरी पर एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झीलों में से एक है। टिहरी झील बोटिंग और जेट स्कीइंग जैसे वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद के लिए जाना जाता है। - सुरकंडा देवी मंदिर: पहाड़ों के बीच यह मंदिर स्थित है। यहां पर पहुंचने के लिए आपको छोटी ट्रेकिंग करनी पड़ेगी। इस मंदिर से हिमालय की चोटियों और आसपास की घाटियों का एक शानदार 360 डिग्री का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।-कोडाई जंगल: काणाताल में यह जंगल प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए मशहूर है। यहां पर वॉक के लिए जा सकते हैं और हिमालय की खूबसूरती देख सकते हैं।कब जाएं काणाताल?सितंबर से लेकर नवंबर के बीच काणाताल घूमने का सबसे बेहतरीन मौसम माना जाता है। यदि आप बर्फबारी देखना चाहते हैं, तो आप दिसंबर से फरवरी के बीच भी जा सकते हैं। 

PNSPNS
Sep 16, 2025 - 04:30
 0
नैनीताल-मसूरी से मन भर गया? इस बार उत्तराखंड के इस हिलस्टेशन में करें रोमांचक छुट्टियों की प्लानिंग!
आजकल सबसे ज्यादा भीड़ नैनीताल और मसूरी में देखने को मिलती है, जिससे पर्यटक भी ऊब जाते हैं। घूमने के शौकीन लोगों को सुकून और शांति वाली जगहें पसंद आती हैं, जहां पर प्राकृतिक खूबसूरत नजारे हो।  अगर आप भी उत्तराखंड के पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप कम भीड़ वाली जगह  काणाताल की ओर जा सकते हैं। देहरादून से करीब 78 किलोमीटर पर स्थित है यह छोटा-सा गांव टिहरी गढ़वाल जिले में है। खूबसूरती के मामले में यह जगह बेहद खास है। यहां पर  देवदार और ओक के घने जंगलों और हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों के अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। यहां के वातावरण से आपका मन एकदम फ्रेश फील करेगा।

किसलिए खास है काणाताल?

आपको बता दें कि काणाताल का नाम 'काणाताल' झील के नाम पर पड़ा था, जो कि अब यह लेक सूख चुकी है। यह जगह बेहद ही खूबसूरत है और वातावरण भी काफी शांत है। जो लोग जीवन की भागदौड़ से तंग आ चुके हैं, वो लोग इस जगह पर घूमने जरुर जाएं। 

काणाताल में घूमने के लिए लोकप्रिय जगहें?

- टिहरी झील: काणाताल से कुछ ही दूरी पर एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झीलों में से एक है। टिहरी झील बोटिंग और जेट स्कीइंग जैसे वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद के लिए जाना जाता है। 

- सुरकंडा देवी मंदिर: पहाड़ों के बीच यह मंदिर स्थित है। यहां पर पहुंचने के लिए आपको छोटी ट्रेकिंग करनी पड़ेगी। इस मंदिर से हिमालय की चोटियों और आसपास की घाटियों का एक शानदार 360 डिग्री का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।

-कोडाई जंगल: काणाताल में यह जंगल प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए मशहूर है। यहां पर वॉक के लिए जा सकते हैं और हिमालय की खूबसूरती देख सकते हैं।

कब जाएं काणाताल?

सितंबर से लेकर नवंबर के बीच काणाताल घूमने का सबसे बेहतरीन मौसम माना जाता है। यदि आप बर्फबारी देखना चाहते हैं, तो आप दिसंबर से फरवरी के बीच भी जा सकते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow