नगर पालिका चुनाव से पहले शिक्षा मंत्री के बहू-बेटे को झटका, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आवेदन खारिज
बारां जिले की नवगठित अटरू नगर पालिका में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर और बहू हेमलता दिलावर ने वार्ड नंबर 21 में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन एसडीएम ने जांच के बाद दोनों आवेदन खारिज कर दिए।
What's Your Reaction?