धावक Abhishek Pal को NADA का नोटिस, Asian Games से पहले डोपिंग का मामला

एशियाई खेलों के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम में चुने गए लंबी दूरी के धावक अभिषेक पाल को डोपिंग उल्लंघन के कथित मामले में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने नोटिस जारी किया है। नाडा ने हालांकि अभी तक उनके खिलाफ अस्थायी निलंबन नहीं लगाया है। सूत्रों के अनुसार, पाल के डोप नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ की बेहद कम मात्रा पाई गई है।घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि नाडा ने इसी आधार पर पाल को नोटिस भेजा है। यह भी माना जा रहा है कि पाया गया पदार्थ महिलाओं में प्रजनन क्षमता से जुड़ी किसी दवा का हो सकता है। सूत्र ने कहा कि प्रतिबंधित पदार्थ का पाया जाना अपने आप में चौंकाने वाला है और उम्मीद है कि पाल इस मामले की जांच की मांग के लिए नाडा का रुख करेंगे।जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों के लिए चुनी गई 72 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम में पाल को 5000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ के लिए जगह मिली है। उनके लिए डोपिंग मामले के चलते एशियाई खेलों में हिस्सा लेना मुश्किल हो सकता है। पाल मामले का जल्द समाधान कराने के लिए नाडा से संपर्क कर सकते हैं।अमेरिका में भी प्रशिक्षण ले चुके पाल ने जून में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 10,000 मीटर में स्वर्ण और 5000 मीटर में रजत पदक जीता था। इससे पहले वह 2023 एशियाई चैंपियनशिप में 10,000 मीटर दौड़ का कांस्य पदक भी अपने नाम कर चुके हैं।

PNSPNS
Aug 29, 2026 - 14:31
 0
धावक Abhishek Pal को NADA का नोटिस, Asian Games से पहले डोपिंग का मामला

एशियाई खेलों के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम में चुने गए लंबी दूरी के धावक अभिषेक पाल को डोपिंग उल्लंघन के कथित मामले में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने नोटिस जारी किया है। नाडा ने हालांकि अभी तक उनके खिलाफ अस्थायी निलंबन नहीं लगाया है। सूत्रों के अनुसार, पाल के डोप नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ की बेहद कम मात्रा पाई गई है।

घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि नाडा ने इसी आधार पर पाल को नोटिस भेजा है। यह भी माना जा रहा है कि पाया गया पदार्थ महिलाओं में प्रजनन क्षमता से जुड़ी किसी दवा का हो सकता है। सूत्र ने कहा कि प्रतिबंधित पदार्थ का पाया जाना अपने आप में चौंकाने वाला है और उम्मीद है कि पाल इस मामले की जांच की मांग के लिए नाडा का रुख करेंगे।

जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों के लिए चुनी गई 72 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम में पाल को 5000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ के लिए जगह मिली है। उनके लिए डोपिंग मामले के चलते एशियाई खेलों में हिस्सा लेना मुश्किल हो सकता है। पाल मामले का जल्द समाधान कराने के लिए नाडा से संपर्क कर सकते हैं।

अमेरिका में भी प्रशिक्षण ले चुके पाल ने जून में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 10,000 मीटर में स्वर्ण और 5000 मीटर में रजत पदक जीता था। इससे पहले वह 2023 एशियाई चैंपियनशिप में 10,000 मीटर दौड़ का कांस्य पदक भी अपने नाम कर चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow