ग़ाज़ा पट्टी: तीन सप्ताह से सहायता आपूर्ति ठप, यूएन एजेंसियों ने जताई चिन्ता
ग़ाज़ा पट्टी में मानवीय सहायता की आपूर्ति पर इसराइल द्वारा पूर्ण रूप से पाबन्दी थोपे जाने के तीन सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है और ज़रूरी सामान की क़िल्लत महसूस की जाने लगी है. इसके मद्देनज़र यूएन मानवतावादी एजेंसियाँ ज़रूरतमन्द आबादी तक पहुँचने के लिए निरन्तर प्रयासों में जुटी हैं, मगर उनके अधिकाँश अनुरोधों को नकारा जा रहा है.
What's Your Reaction?