इबोला प्रकोप में महिलाएँ और लड़कियाँ सबसे अधिक प्रभावित
इबोला दुनिया की सबसे घातक बीमारियों में से एक है, जिसमें संक्रमित होने वाले लगभग आधे लोगों की मृत्यु हो जाती है. काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) और युगांडा में फैले मौजूदा इबोला प्रकोप के लिए ज़िम्मेदार बुंडिबुग्यो वायरस के विरुद्ध अभी न तो कोई स्वीकृत वैक्सीन उपलब्ध है और न ही प्रभावी उपचार, जिससे हालात पर लगातार गम्भीर चिन्ता बरक़रार है.
What's Your Reaction?