Sunil Dutt Birth Anniversary: Bollywood से Parliament तक का सफर, Sunil Dutt ने एक्टिंग और राजनीति दोनों में मनवाया था लोहा

आज ही के दिन यानी की 06 जून को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त का जन्म हुआ था। 50 और 60 के दशक में अभिनेता बॉलीवुड के सुपरस्टार थे। अभिनेता ने साधना, इंसान जाग उठा, मदर इंडिया, सुजाता, मुझे जीने दो, पड़ोसन जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। सुनील दत्त एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी कामयाब रहे। सुनील दत्त ने करीब 50 फिल्मों में काम किया था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता सुनील दत्त के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारपंजाब में 06 जून 1929 को सुनील दत्त का जन्म हुआ था। जब वह 5 साल के थे, तो उनके पिता का निधन हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। ऐसे में सुनील दत्त को कम उम्र से जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में बेहतर भविष्य की तलाश में उनका परिवार मुंबई आ गया। जहां पर पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए थे। परिवार की आर्थिक मदद के लिए सुनील दत्त ने कंडक्टर की नौकरी भी की थी।इसे भी पढ़ें: Nargis Birth Anniversary: क्यों कहलाती थीं 'Lady in White'? जानिए नरगिस दत्त की अनसुनी बातेंरेडियो जॉकी की नौकरीकॉलेज के दिनों में सुनील दत्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों और थिएटर में हिस्सा लिया करते थे। सुनील दत्त की प्रतिभाशाली आवाज लोगों का ध्यान आकर्षित करती थीं। एक कार्यक्रम के दौरान रेडियो के अधिकारियों ने सुनील की आवाज सुनी और उनको रेडियो जॉकी की नौकरी का प्रस्ताव दिया। इस दौरान उनको मात्र 25 रुपए महीने सैलरी मिलती थी। यह नौकरी सुनील दत्त के जीवन का अहम मोड़ साबित हुई।इस दौरान रेडियो में काम करते हुए सुनील दत्त ने कई फिल्मी सितारों के इंटरव्यू लिए और उनका मनोरंजन जगत से जुड़ाव बढ़ता गया। इस दौरान सुनील दत्त की मुलाकात अभिनेत्री नरगिस से हुई, जोकि बाद में उनकी जीवनसंगिनी बनीं।फिल्मी सफररेडियो में काम करने के दौरान सुनील दत्त की मुलाकात कई फिल्म निर्माताओं और कलाकारों से हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक रमेश सहगल सुनील दत्त की प्रतिभा और व्यक्तित्व से काफी प्रभावित हुए। रमेश सहगल ने सुनील दत्त को फिल्मों में आने की सलाह दी। साल 1955 में फिल्म 'रेलवे प्लेटफॉर्म' से सुनील दत्त ने बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन अभिनेता को असली पहचान फिल्म 'मदर इंडिया' से मिली। जिससे वह रातों-रात स्टार बन गए।फिल्मों और राजनीति में बनाई पहचानवहीं निर्देशक रमेश सहगल ने बलराज दत्त का नाम बदलकर सुनील दत्त रख दिया। क्योंकि उस समय अभिनेता बलराज साहनी पहसे से फेमस थे। बाद में सुनील दत्त भारतीय सिनेमा का बड़ा ब्रांड बन गया। करीब 48 वर्षों के फिल्मी करियर में अभिनेता सुनील दत्त ने कई यादगार फिल्मों में काम किया। इस दौरान उन्होंने अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए। फिल्मों के अलावा सुनील दत्त ने राजनीति में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और वह कई बार सांसद चुने गए।मृत्युवहीं 25 मई 2005 को अभिनेता सुनील दत्त ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

PNSPNS
Jun 8, 2026 - 08:56
 0
Sunil Dutt Birth Anniversary: Bollywood से Parliament तक का सफर, Sunil Dutt ने एक्टिंग और राजनीति दोनों में मनवाया था लोहा
आज ही के दिन यानी की 06 जून को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त का जन्म हुआ था। 50 और 60 के दशक में अभिनेता बॉलीवुड के सुपरस्टार थे। अभिनेता ने साधना, इंसान जाग उठा, मदर इंडिया, सुजाता, मुझे जीने दो, पड़ोसन जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। सुनील दत्त एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी कामयाब रहे। सुनील दत्त ने करीब 50 फिल्मों में काम किया था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता सुनील दत्त के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

पंजाब में 06 जून 1929 को सुनील दत्त का जन्म हुआ था। जब वह 5 साल के थे, तो उनके पिता का निधन हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। ऐसे में सुनील दत्त को कम उम्र से जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में बेहतर भविष्य की तलाश में उनका परिवार मुंबई आ गया। जहां पर पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए थे। परिवार की आर्थिक मदद के लिए सुनील दत्त ने कंडक्टर की नौकरी भी की थी।

इसे भी पढ़ें: Nargis Birth Anniversary: क्यों कहलाती थीं 'Lady in White'? जानिए नरगिस दत्त की अनसुनी बातें

रेडियो जॉकी की नौकरी

कॉलेज के दिनों में सुनील दत्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों और थिएटर में हिस्सा लिया करते थे। सुनील दत्त की प्रतिभाशाली आवाज लोगों का ध्यान आकर्षित करती थीं। एक कार्यक्रम के दौरान रेडियो के अधिकारियों ने सुनील की आवाज सुनी और उनको रेडियो जॉकी की नौकरी का प्रस्ताव दिया। इस दौरान उनको मात्र 25 रुपए महीने सैलरी मिलती थी। यह नौकरी सुनील दत्त के जीवन का अहम मोड़ साबित हुई।

इस दौरान रेडियो में काम करते हुए सुनील दत्त ने कई फिल्मी सितारों के इंटरव्यू लिए और उनका मनोरंजन जगत से जुड़ाव बढ़ता गया। इस दौरान सुनील दत्त की मुलाकात अभिनेत्री नरगिस से हुई, जोकि बाद में उनकी जीवनसंगिनी बनीं।

फिल्मी सफर

रेडियो में काम करने के दौरान सुनील दत्त की मुलाकात कई फिल्म निर्माताओं और कलाकारों से हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक रमेश सहगल सुनील दत्त की प्रतिभा और व्यक्तित्व से काफी प्रभावित हुए। रमेश सहगल ने सुनील दत्त को फिल्मों में आने की सलाह दी। साल 1955 में फिल्म 'रेलवे प्लेटफॉर्म' से सुनील दत्त ने बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन अभिनेता को असली पहचान फिल्म 'मदर इंडिया' से मिली। जिससे वह रातों-रात स्टार बन गए।

फिल्मों और राजनीति में बनाई पहचान

वहीं निर्देशक रमेश सहगल ने बलराज दत्त का नाम बदलकर सुनील दत्त रख दिया। क्योंकि उस समय अभिनेता बलराज साहनी पहसे से फेमस थे। बाद में सुनील दत्त भारतीय सिनेमा का बड़ा ब्रांड बन गया। करीब 48 वर्षों के फिल्मी करियर में अभिनेता सुनील दत्त ने कई यादगार फिल्मों में काम किया। इस दौरान उन्होंने अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए। फिल्मों के अलावा सुनील दत्त ने राजनीति में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और वह कई बार सांसद चुने गए।

मृत्यु

वहीं 25 मई 2005 को अभिनेता सुनील दत्त ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow