Shammi Kapoor Death Anniversary: पर्दे पर मस्तमौला पर असल में 'गुस्सैल' थे शम्मी कपूर, जानिए अनसुने किस्से

आज ही के दिन यानी की 14 अगस्त को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार शम्मी कपूर का निधन हुआ था। अभिनेता को अपनी शानदार अभिनय कला के लिए जाना जाता था। शम्मी कपूर को भारत का एल्विस प्रेस्ली भी कहा जाता है। हालांकि पर्दे पर मस्तमौला किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाले शम्मी कपूर असल जिंदगी में काफी गुस्सैल मिजाज के थे। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता शम्मी कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारबता दें कि 14 अगस्त 1931 को शम्मी कपूर का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम पृथ्वीराज कपूर था। इनका असली नाम शमशेर राज कपूर था। कपूर खानदान में जन्मे शम्मी कपूर को अभिनय विरासत में मिला था। ऐसे में शम्मी कपूर ने पृथ्वी थिएटर में अभिनय के गुर सीखे थे।इसे भी पढ़ें: Sridevi Birth Anniversary: बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं श्रीदेवी, हीरो से ज्यादा चार्ज करती थी पैसेपहली फिल्मसाल 1953 में फिल्म जीवन ज्योति से शम्मी कपूर ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। फिर साल 1957 में आई फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' से शम्मी कपूर को हिंदी सिनेमा में असली पहचान मिली थी।मनवाया अभिनय का लोहाअभिनेता शम्मी कपूर ने फिल्म 'दिल देके देखो', 'कॉलेज गर्ल', 'चाइना टाउन', 'सिंगापुर', 'जंगली', 'प्रोफेसर', 'कश्मीर की कली', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'जानवर', 'तीसरी मंजिल' और 'ब्रह्मचारी' जैसी कई हिट फिल्में दी और अपने अभिनय का लोहा मनवाया। अभिनेता की निजी जिंदगी की बात करें, तो वह काफी गुस्सैल मिजाज के व्यक्ति थे।मृत्युक्रोनिक किडनी डिजीज के कारण 14 अगस्त 2011 को अभिनेता शम्मी कपूर का निधन हो गया था।

PNSPNS
Aug 15, 2025 - 04:30
 0
Shammi Kapoor Death Anniversary: पर्दे पर मस्तमौला पर असल में 'गुस्सैल' थे शम्मी कपूर, जानिए अनसुने किस्से
आज ही के दिन यानी की 14 अगस्त को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार शम्मी कपूर का निधन हुआ था। अभिनेता को अपनी शानदार अभिनय कला के लिए जाना जाता था। शम्मी कपूर को भारत का एल्विस प्रेस्ली भी कहा जाता है। हालांकि पर्दे पर मस्तमौला किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाले शम्मी कपूर असल जिंदगी में काफी गुस्सैल मिजाज के थे। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता शम्मी कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

बता दें कि 14 अगस्त 1931 को शम्मी कपूर का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम पृथ्वीराज कपूर था। इनका असली नाम शमशेर राज कपूर था। कपूर खानदान में जन्मे शम्मी कपूर को अभिनय विरासत में मिला था। ऐसे में शम्मी कपूर ने पृथ्वी थिएटर में अभिनय के गुर सीखे थे।

इसे भी पढ़ें: Sridevi Birth Anniversary: बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं श्रीदेवी, हीरो से ज्यादा चार्ज करती थी पैसे

पहली फिल्म

साल 1953 में फिल्म जीवन ज्योति से शम्मी कपूर ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। फिर साल 1957 में आई फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' से शम्मी कपूर को हिंदी सिनेमा में असली पहचान मिली थी।

मनवाया अभिनय का लोहा

अभिनेता शम्मी कपूर ने फिल्म 'दिल देके देखो', 'कॉलेज गर्ल', 'चाइना टाउन', 'सिंगापुर', 'जंगली', 'प्रोफेसर', 'कश्मीर की कली', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'जानवर', 'तीसरी मंजिल' और 'ब्रह्मचारी' जैसी कई हिट फिल्में दी और अपने अभिनय का लोहा मनवाया। अभिनेता की निजी जिंदगी की बात करें, तो वह काफी गुस्सैल मिजाज के व्यक्ति थे।

मृत्यु

क्रोनिक किडनी डिजीज के कारण 14 अगस्त 2011 को अभिनेता शम्मी कपूर का निधन हो गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow