Ram Charan Birthday: RRR से Global Star बने Ram Charan, बर्थडे पर जानें Oscar तक पहुंचने का शानदार सफर

साउथ सुपरस्टार रामचरण आज यानी की 27 मार्च को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने अपने डेब्यू रोल के लिए ही फिल्मफेयर जैसा अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था। उन्होंने राजामौली की फिल्म 'आर. आर. आर' से फैंस के दिलों पर राज किया है। अभिनेता को अभिनय विरासत में मिला है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सुपरस्टार रामचरण के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारचेन्नई में 27 मार्च 1985 को राम चरण का जन्म हुआ था। इनके पिता अभिनेता चिरंजीवी हैं। राम चरण ने मुंबई के मशहूर किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट से अभिनय की बारीकियां सीखीं। हालांकि एक स्टारकिड होने के नाते राम चरण पर उम्मीदों का बोझ भारी था। लेकिन फिर भी वह अपने करियर पर फोकस्ड रहे।फिल्मी सफरराम चरण ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2007 में आई फिल्म 'चिरूथा' से की थी। अभिनेता राम चरण ने अपनी पहली फिल्म में डांस और इंटेंस एक्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद फिल्मफेयर का 'बेस्ट मेल डेब्यू' अवॉर्ड अपने नाम किया था। इन फिल्मों से बदली किस्मतअभिनेता के करियर की दूसरी फिल्म 'मगधीरा' आई थी, जोकि साल 2009 में आई थी। इस फिल्म ने राम चरण को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। दिग्गज निर्देशक एस.एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म में रामचरण के किरदार ने यह दिखा दिया था कि वह लंबी रेस में दौड़ने वाले लोगों में से एक हैं। इस फिल्म ने रामचरण को तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े अभिनेताओं में शामिल कर दिया।हालांकि राम चरण के सफर में भी काफी उतार-चढ़ाव आए। साल 2013 में आई फिल्म 'जंजीर' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन फिल्म नहीं चली। उन्होंने हार नहीं मानी और साल 2018 में आई फिल्म 'रंगस्थलम' अभिनेता के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। एक्शन स्टार के रूप में अभिनेता ने अपनी पहचान बनाई थी, लेकिन इस फिल्म ने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक्शन के मामले में नहीं बल्कि सेंसेटिव किरदार भी बेमिसाल तरीके से निभा सकते हैं।वहीं साल 2022 राम चरण के लिए ऐतिहासिक साल रहा है। एस.एस राजामौली की फिल्म 'आर.आर.आर' में राम चरण ने 'अल्लूरी सीताराम राजू' के किरदार में जान फूंक दी थी। इस फिल्म ने वैश्चिक स्तर पर धूम मचाई। वहीं इस फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया था। वहीं हॉलीवुड के दिग्गजों ने भी अभिनेता रामचरण के अभिनय और स्क्रीन प्रजेंस की जमकर तारीफ की थी।

PNSPNS
Mar 27, 2026 - 10:01
 0
Ram Charan Birthday: RRR से Global Star बने Ram Charan, बर्थडे पर जानें Oscar तक पहुंचने का शानदार सफर
साउथ सुपरस्टार रामचरण आज यानी की 27 मार्च को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने अपने डेब्यू रोल के लिए ही फिल्मफेयर जैसा अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था। उन्होंने राजामौली की फिल्म 'आर. आर. आर' से फैंस के दिलों पर राज किया है। अभिनेता को अभिनय विरासत में मिला है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सुपरस्टार रामचरण के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

चेन्नई में 27 मार्च 1985 को राम चरण का जन्म हुआ था। इनके पिता अभिनेता चिरंजीवी हैं। राम चरण ने मुंबई के मशहूर किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट से अभिनय की बारीकियां सीखीं। हालांकि एक स्टारकिड होने के नाते राम चरण पर उम्मीदों का बोझ भारी था। लेकिन फिर भी वह अपने करियर पर फोकस्ड रहे।

फिल्मी सफर

राम चरण ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2007 में आई फिल्म 'चिरूथा' से की थी। अभिनेता राम चरण ने अपनी पहली फिल्म में डांस और इंटेंस एक्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद फिल्मफेयर का 'बेस्ट मेल डेब्यू' अवॉर्ड अपने नाम किया था। 

इन फिल्मों से बदली किस्मत

अभिनेता के करियर की दूसरी फिल्म 'मगधीरा' आई थी, जोकि साल 2009 में आई थी। इस फिल्म ने राम चरण को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। दिग्गज निर्देशक एस.एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म में रामचरण के किरदार ने यह दिखा दिया था कि वह लंबी रेस में दौड़ने वाले लोगों में से एक हैं। इस फिल्म ने रामचरण को तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े अभिनेताओं में शामिल कर दिया।

हालांकि राम चरण के सफर में भी काफी उतार-चढ़ाव आए। साल 2013 में आई फिल्म 'जंजीर' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन फिल्म नहीं चली। उन्होंने हार नहीं मानी और साल 2018 में आई फिल्म 'रंगस्थलम' अभिनेता के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। एक्शन स्टार के रूप में अभिनेता ने अपनी पहचान बनाई थी, लेकिन इस फिल्म ने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक्शन के मामले में नहीं बल्कि सेंसेटिव किरदार भी बेमिसाल तरीके से निभा सकते हैं।

वहीं साल 2022 राम चरण के लिए ऐतिहासिक साल रहा है। एस.एस राजामौली की फिल्म 'आर.आर.आर' में राम चरण ने 'अल्लूरी सीताराम राजू' के किरदार में जान फूंक दी थी। इस फिल्म ने वैश्चिक स्तर पर धूम मचाई। वहीं इस फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया था। वहीं हॉलीवुड के दिग्गजों ने भी अभिनेता रामचरण के अभिनय और स्क्रीन प्रजेंस की जमकर तारीफ की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow